फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Police will go to Bengal to investigate fake paramedical college

Gorakhpur News: फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज की जांच को बंगाल जाएगी गोरखपुर पुलिस, 800 छात्रों के साथ हुई जालसाजी

Mon, 06 Nov 2023 12:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 06 Nov 2023 12:46 PM IST
सार

एएसपी मानुष पारीक ने बताया पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच में बंगाल के कुछ लोगों का नाम सामने आया है, जिससे पूछताछ के लिए पुलिस बंगाल जाएगी।

विज्ञापन
Gorakhpur Police will go to Bengal to investigate fake paramedical college
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा में मुख्यालय बनाकर प्रदेश के 14 जिलों में फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज खोलकर छात्रों से 20 करोड़ रुपये से अधिक की जालसाजी करने वाले गिरोह की तह तक जाने के लिए गोरखपुर पुलिस बंगाल जाएगी। यहां पर छह लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनसे पूछताछ के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क का खुलासा करेगी।

विज्ञापन


उधर, पुलिस ने मुख्य आरोपी आगरा के पंकज पोरवाल के भाई इंद्रीवर पोरवाल, पत्नी कंचन पोरवाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी हासिल कर लिया है। इसे आगरा पुलिस को भेजा गया है, ताकि उनकी भी गिरफ्तारी हो सके।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर शहर पर धुंध की चादर बता रही कितनी बिगड़ गई हवा, टहलने से करें परहेज
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी संचालक पंकज पोरवाल को गिरफ्तार करने के बाद सामने आया था कि वर्ष 2013 से अब तक करीब 800 छात्रों से जालसाजी की गई है।

एएसपी मानुष पारीक ने बताया पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच में बंगाल के कुछ लोगों का नाम सामने आया है, जिससे पूछताछ के लिए पुलिस बंगाल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed