फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mafia Sudhir Singh surrendered in Maharajganj court

Gorakhpur News: माफिया सुधीर सिंह की तलाश में थी गोरखपुर पुलिस, महराजगंज कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Fri, 26 May 2023 01:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 26 May 2023 01:26 PM IST
सार

एसपी महराजगंज डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि वारंट के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। माफिया सुधीर सिंह के कोर्ट में हाजिर होने की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी गई है। यह एक गंभीर मामला है। चूक कहां से हुई है, इस पूरे प्रकरण की जांच का आदेश दे दिया गया है।

विज्ञापन
mafia Sudhir Singh surrendered in Maharajganj court
माफिया सुधीर सिंह।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जहां गोरखपुर पुलिस लूट का वारंट जारी होने के बाद माफिया सुधीर सिंह की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी, वहीं उसने बृहस्पतिवार को महराजगंज सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जा रहा है कि श्यामदेउरवा थाने के एक पुराने वारंट में वह कोर्ट में हाजिर हुआ है। हालांकि, देर रात तक महराजगंज पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लग सकी। एसपी महराजगंज ने इस पूरे प्रकरण में जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपरौली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व माफिया सुधीर सिंह के खिलाफ शाहपुर थाने में 2004 में दर्ज लूट के केस में वारंट जारी है। चार अप्रैल को वारंट जारी होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। बुधवार को माफिया सुधीर सिंह के घर पर गोरखपुर की पुलिस ने दबिश भी दी थी, इस दौरान माफिया पुलिस को नहीं मिला था। उसकी पत्नी अंजू सिंह ने कोई जानकारी न होने की बात कही थी।
विज्ञापन


पुलिस अभी उसकी तलाश में थी कि बृहस्पतिवार को माफिया सुधीर सिंह ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट से उसे 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया। अब आठ जून को उसकी अगली तारीख तय की है। सबसे बड़ी बात यह कि महराजगंज पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लग सकी। वारंट के बारे में भी महराजगंज पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। एसपी ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी महराजगंज डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि वारंट के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। माफिया सुधीर सिंह के कोर्ट में हाजिर होने की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी गई है। यह एक गंभीर मामला है। चूक कहां से हुई है, इस पूरे प्रकरण की जांच का आदेश दे दिया गया है। अगर, एनबीडब्ल्यू को दबाए रखने में पुलिस की भूमिका सामने आई तो जिम्मेदारी तय कर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दोषी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया जाएगा।


 

पुलिस ने जब्त की थी 10 करोड़ की संपत्ति

यूपी के टाॅप 61 माफियाओं की सूची में शामिल गोरखपुर के पिपरौली ब्लाॅक के पूर्व प्रमुख सुधीर सिंह की 10 करोड़ की संपत्ति को पुलिस ने करीब एक साल पहले जब्त की थी। इसके पहले भी शाहपुर के उसके आवास सहित 80 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त किया जा चुका है। सदर व सहजनवां तहसील के तहसीलदार के द्वारा सुधीर सिंह के दो मकान, जमीन, गाड़ी को कब्जे में लेने के साथ ही चार बैंक खातों को सीज किया जा चुका है। माफिया का नाम गोरखपुर के टॉप 10 सूची में भी शामिल है।

सुधीर सिंह पर दर्ज है 38 मुकदमे, बसपा से लड़ा था चुनाव
माफिया सुधीर सिंह पर कुल 38 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर हत्या, लूट, मारपीट, बलवा के कई मामले दर्ज हैं। सुधीर सिंह बसपा के टिकट पर 2022 का विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है। वह सहजनवां से चुनाव लड़ा था। उसपर रंगदारी, गैंग बनाकर जमीनों को कब्जा करने का आरोप है। साथ ही हत्या और हत्या के प्रयास के भी केस दर्ज हैं।

शाहपुर थाने में दर्ज मुकदमा
917/04 : धारा 392 ,411, 301/03 394,411, 109/09 गैंगेस्टर एक्ट, 321/09 110, 1863/08 307 भादवि व 07 सीएलए एक्ट, 1245/09 गुंडा एक्ट, 1615/09 110, 1265/10 3(1) गैंगस्टर
952/10 148, 149, 145, 120 बी, 307 भादवि व एससी/एसटी, 551/11 गुंडा एक्ट, एनसीआर 248/11 506, गुलरिहा में दर्ज मुकदमा 256/03 394, 307, कैंट में दर्ज मुकदमे1122/02 307

2125/07 147, 148, 149, 302 भादवि व 07 सीएलए एक्ट व 3(1) गैंगेस्टर एक्ट, 422/08 307,1009/11 30 आर्म्स एक्ट, 1100/11 395,398, 899/11 147,148,149,307 भादवि व 07 सीएलए एक्ट, सहजनवां में दर्ज मुकदमा- 1850/09 110 जी, लखनऊ में दर्ज मुकदमा 80/05 384,302,307,120 बी भादवि विकासनगर लखनऊ दर्ज है।

बहन की शादी में आए माफिया ने पुलिस को थमाया था स्टे ऑर्डर
पंचायत चुनाव में पत्नी अंजू सिंह का पर्चा खारिज होने के बाद माफिया सुधीर सिंह जिले में लगातार आकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहा था। माफिया 21 मई 2021 को अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर आया था। वहां भी पुलिस टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन उसने हाईकोर्ट से अरेस्ट स्टे दिखाकर पुलिस कर्मियों को लौटा दिया था। लेकिन, पुलिस ने उसकी दो फार्च्यूनर गाड़ियों को जब्त कर लिया।

सुधीर सिंह पर दिसंबर 2020 में गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी । इसके बाद उसे छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया गया है। लेकिन, वह शादी में आया था। इसी के दस दिन बाद वह एक दावत में आया था, तब पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार भी किया था।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed