{"_id":"61bb26c81d4e4a0870358c89","slug":"gorakhpur-police-sent-accused-of-waving-pistol-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पिस्टल लहराने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल, बिरयानी की दुकान पर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पिस्टल लहराने के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल, बिरयानी की दुकान पर की मारपीट
Thu, 16 Dec 2021 05:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 16 Dec 2021 05:15 PM IST
सार
पीपीगंज में एक बिरयानी की दुकान पर मारपीट कर निकाला था पिस्टल, पकड़ा गया आरोपी लूट में पहले भी जा चुका है जेल, अवैध है पिस्टल।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले के पीपीगंज कस्बे के चौराहे पर स्थित एक बिरयानी की दुकान पर मारपीट कर गोली चलाने की कोशिश करने के आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से गैर लाइसेंसी पिस्टल और गोलियां भी बरामद की है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है। इसके पहले भी आरोपी लूट व अन्य मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी की पहचान चिलुआताल के रामपुर चक निवासी गौरव यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बुधवार की देर शाम शराब के नशे में कुछ युवक मौके पर पहुंच गए थे। रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट कर लिए थे। इस दौरान एक युवक ने पिस्टल निकालकर फायरिंग की कोशिश की थी लेकिन मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया था और फिर उसकी पिटाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
इसी बीच पीपीगंज थानेदार दुर्गेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे और आरोपी को पकड़ लिए। आरोपी के पास से एक पिस्टल भी बरामद कर लिया गया। आरोपी पर सात मुकदमें पहले से दर्ज है।
वह लूट, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाकर तलाश में जुटी है।