फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur police on second number in disposal of deliberations

Gorakhpur Police: विवेचना निस्तारण में दूसरे नंबर पर गोरखपुर पुलिस, कुशीनगर अंतिम, जानिए कौन है टॉप

Tue, 11 Jul 2023 03:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 11 Jul 2023 03:24 PM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि दहेज हत्या के केस में 7 दिन के भीतर गुणदोष के आधार पर विवेचना पूरी कर चार्जशीट लगाने का निर्देश दिया है। विवेचना निस्तारण में गोरखपुर पुलिस जोन में दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
Gorakhpur police on second number in disposal of deliberations
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

जोन के 11 जिलों में विवेचना निस्तारण में बस्ती पहले तो गोरखपुर पुलिस दूसरे स्थान पर है। बस्ती पुलिस ने 92.04 प्रतिशत तो गोरखपुर ने 91.46 प्रतिशत निस्तारण का लक्ष्य हासिल किया है। आंकड़ों के मुताबिक, तीसरे पर देवरिया, चौथे पर संतकबीर नगर तो पांचवें नंबर पर महराजगंज पुलिस है। वहीं कुशीनगर अंतिम पायदान पर है। अगर बात करे थानों की तो गोरखपुर जिले में शाहपुर थाना विवेचना निस्तारण में पहले पायदान पर है।

विज्ञापन


एक जनवरी 2023 से 31 मई 2023 तक के आंकड़ों के मुताबिक, विवेचना निस्तारण में बस्ती पुलिस जोन के 11 जिलों में नंबर वन है। बस्ती के 24 थानों में इस दौरान कुल 3901 केस दर्ज हुए, जिसमें से केवल 704 पेंडिंग है। बस्ती ने 92.4 प्रतिशत केस निस्तारित किया है। वहीं गोरखपुर के 29 थानों में 7317 केस हुए जिनमें से 91.46 प्रतिशत निस्तारण के साथ महज 625 केस की विवेचना पेंडिंग है।
विज्ञापन


देवरिया के 25 थानों में दर्ज 3100 केस में से 91.42 प्रतिशत निस्तारण के साथ 266 केस पेंडिंग हैं। संतकबीरनगर के 11 थानों में दर्ज 1740 में से 150 केस पेंडिंग है। जिले का निस्तारण प्रतिशत 91.38 है। पांचवें नंबर पर महराजगंज है। जहां के 22 थानों में दर्ज 2714 केस में से 91.34 प्रतिशत निस्तारण हुआ है। केवल यहां 235 केस की विवेचना पेंडिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: एंबुलेंस माफिया: पुलिस ने रोका तो गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, हमले में चार गिरफ्तार
 

अंतिम पायदान पर आने वाली कुशीनगर पुलिस ने 81.96 प्रतिशत विवेचना का निस्तारण किया है। 90.25 प्रतिशत निस्तारण के साथ बहराइच छठवें नम्बर, 89.6 प्रतिशत के साथ सिद्धार्थनगर सातवे, 88.53 प्रतिशत के साथ श्रावस्ती आठवें नंबर पर, 82.91 प्रतिशत के साथ बलरामपुर 9वें और 82.39 प्रतिशत निस्तारण के साथ गोंडा पुलिस दसवें स्थान पर है। कुशीनगर 11वें स्थान पर है।

इसे भी पढ़ें: फरियादियों को मिलेगी इज्जत: थाने में हाथ जोड़कर होगा स्वागत, पानी पिलाकर पूछेंगे- कहिए कैसे आना हुआ

शाहपुर थाना जिले में विवेचना निस्तारण में पहले नंबर पर
इसी प्रकार 31 मई 2023 तक के विवेचना निस्तारण में शाहपुर थाना 96.66 प्रतिशत के साथ पहले नम्बर, कैंपियरगंज दूसरे स्थान, गगहा तीसरे, सिकरीगंज चौथे व हरपुर बुदहट पुलिस पांचवे स्थान पर है। वहीं महिला थाना सबसे अंतिम 28वें,झंगहा 27वें, कोतवाली 26वें, कैंट 25वें और खोराबार 24वें स्थान पर है। रामगढ़ताल 16वें, चिलुआताल 6ठवे, उरुवा सातवे, बेलीपार आठवें, पीपीगंज 9वें तो तिवारीपुर दसवें स्थान पर है।पिपराइच 11वे, गोला 12वे और बांसगांव 13वे स्थान पर है।सहजनवां 14वे, बड़हलगंज 15वे स्थान पर है।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि दहेज हत्या के केस में 7 दिन के भीतर गुणदोष के आधार पर विवेचना पूरी कर चार्जशीट लगाने का निर्देश दिया है। विवेचना निस्तारण में गोरखपुर पुलिस जोन में दूसरे स्थान पर है। जबकि, जिले में शाहपुर पहले नंबर पर है। ज्यादा से ज्यादा केस की निस्तारण तेजी से हुआ है। आगे भी इसी तरह विवेचना पूरी कराई जाएगी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed