फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur police

महिला पुलिसकर्मी ने सिपाही पति सहित तीन पर केस दर्ज कराया

Fri, 25 Sep 2020 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur police
महिला पुलिसकर्मी ने सिपाही पति सहित तीन पर केस दर्ज कराया
विज्ञापन

गोरखपुर। महिला सिपाही ने सिपाही पति और उसके दो सहयोगियों पर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। बस्ती के नगर थाने में तैनात महिला सिपाही का आरोप है कि उसके पति का देवरिया में तैनात महिला सिपाही से अनैतिक संबंध है। इसका विरोध करने पर उसने जान से मारने की दी। एडीजी के आदेश पर कैंट थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस लाइंस गोरखपुर में तैनात पति का स्थानांतरण एडीजी ने श्रावस्ती कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, अमेठी जिले की मूल निवासी महिला सिपाही की शादी सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले विष्णु प्रताप सिंह से हुई है। उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही विष्णु इस समय गोरखपुर पुलिस लाइंस में तैनात थे। पत्नी ने एडीजी जोन दावा शेरपा को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 19 नवंबर 2013 को उनकी शादी विष्णु से हुई। 15 अगस्त 2020 को बेटी पैदा हुई। आरोप लगाया कि जनवरी 2020 में विष्णु का संबंध देवरिया जिले में तैनात महिला सिपाही से हो गया। जिसके बाद उसने परिवार से दूरी बना ली, कारण पूछने पर अभद्रता करने लगा। जानकारी होने पर वह देवरिया गई तो महिला सिपाही के आवास के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि विष्णु यहां आता-जाता है।
विज्ञापन

इस संबंध में जब उसने विष्णु से पूछताछ की तो जान से मारने की धमकी देने लगा। 13 सितंबर को उसका विष्णु अपने साथी देवरिया जिले के रहने वाले बदमाश चंदन यादव और ज्ञान यादव के साथ असलहा लेकर उसके घर पहुंच गया। पिता के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो फरार हो गया। मामला गंभीर देखते हुए एडीजी ने केस दर्ज करने का आदेश दिया। तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस ने सिपाही विष्णु, देवरिया निवासी चंदन और ज्ञान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं विष्णु का तबादला श्रावस्ती कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed