फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur police encounter wanted cattle smuggler from Rampur, injured

UP: गोरखपुर पुलिस से रामपुर के 25 हजार इनामी पशु तस्कर की मुठभेड़, पैर में लगी गोली- कराहते हुए ये कहा

Sun, 21 Sep 2025 10:29 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 21 Sep 2025 10:29 AM IST
सार

गिरफ्तार बदमाश की पहचान रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के मस्जिद काहना ईदगाह निवासी इमरान अली के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक इनामी तस्कर बाइक से बेलघाट की ओर से गुजरने वाला है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की।

विज्ञापन
Gorakhpur police encounter wanted cattle smuggler from Rampur, injured
पुलिस संग मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर इमरान अली - फोटो : स्त्रोत-पुलिस

विस्तार

जिले में पशु तस्करों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन 'क्लीन' के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार रात बेलघाट थाना क्षेत्र में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 25 हजार रुपये का इनामी तस्कर इमरान अली घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उसे गोली पैर में लगी है और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाश की पहचान रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के मस्जिद काहना ईदगाह निवासी इमरान अली के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक इनामी तस्कर बाइक से बेलघाट की ओर से गुजरने वाला है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की। जैसे ही संदिग्ध बाइक आती दिखाई दी, पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन तस्कर भागने लगा और गोलीबारी शुरू कर दी।

विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में इमरान के पैर में गोली लगी और वह बाइक समेत गिर पड़ा। उसका एक साथी मौके से भाग गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने जब उसके पास पहुंची तो गोरखपुर पुलिस से कभी पाला न पड़े और कभी इस क्षेत्र में नहीं आने की बात कहते हुए कराहने लगा।

पुलिस के अनुसार, तीन नवंबर 2024 को बेलघाट में चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से गोवंश बरामद हुआ था, जिसके आधार पर इमरान के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उस पर गोरखपुर और रामपुर में कुल 22 आपराधिक केस दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से एक बाइक, तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed