{"_id":"5f8325618ebc3e9bdc31a3ce","slug":"gorakhpur-police-caught-hookah-bar-in-khalilabad-city-four-people-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर : पुलिस ने खलीलाबाद शहर में पकड़ा हुक्का बार,चार लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर : पुलिस ने खलीलाबाद शहर में पकड़ा हुक्का बार,चार लोग हिरासत में
Sun, 11 Oct 2020 09:01 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 11 Oct 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद शहर में पकड़ा गया हुक्का बार
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
संतकबीरनगर के पुरानी सब्जी मंडी के पास पुलिस ने रविवार की देर शाम हुक्का बार पकडा। मौके से पुलिस ने हुक्का पीते तीन युवकों के साथ बार के मालिक को हिरासत में ले लिया। पुलिस को हुक्का पीने के उपकरण,नशा के सामान और दो कंडोम भी मिले। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
सीओ गयादत्त मिश्र ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने हुक्का बार बंद करने का निर्देेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हुक्का बार संचालित होने से तमाम युवा नशे की लत में फंसते जा रहे है। इधर लगातार शहर में हुक्का बार संचालित होने की शिकायते उन्हें और एसपी को मिल रही थी। एसपी ने सूचनाएं जुटा कर संचालित हुक्का बार को बंद कराने और संबंधितों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
रविवार की देर शाम सूचना मिली कि खलीलाबाद के पुरानी सब्जी मंडी के पास शहर का ही रहने वाला एक शख्स किराए के मकान में हुक्का बार चला रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस कर्मियों के साथ छापा मारा गया। मौके से हुक्का बार का मालिका और तीन अन्य युवक हुक्का पीते पकड़े गए। मौके से हुक्का पीने के उपकरण,नशा के सामान और दो कंडोम मिला है।
विज्ञापन
हुक्का पीते पकड़े गए युवकों में दो नगर पंचायत मगहर के और एक सहजनवा क्षेत्र का रहने वाला है। हुक्का मालिक ने बताया कि 40 से 45 मिनट हुक्का पीने का दर 300 रूपये निर्धारित है। शौकीन युवा हुक्का पीने आते है और निर्धारित रकम देकर वापस चले जाते है। पकड़े गए युवकों ने बताया कि अपने एक दोस्त के जन्म दिन की पार्टी में आए थे। उन्हें क्या पता था कि ऐसे पकड़ लिए जाएंगे। सीओ ने बताया कि जांच के बाद इस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।