{"_id":"6ab43eff0c53f4fb830f9422","slug":"gorakhpur-players-won-five-medals-at-the-judo-competition-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1460725-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जूडो प्रतियोगिता में गोरखपुर के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जूडो प्रतियोगिता में गोरखपुर के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक
Thu, 24 Sep 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। सहारनपुर मंडल में 21 से 23 सितंबर तक आयोजित 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय प्रदेशीय जूडो प्रतियोगिता में गोरखपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में गोरखपुर की 30 सदस्यीय टीम ने प्रभारी शक्ति प्रकाश पांडेय, अभय राज सिंह के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। 17 वर्षीय बालक वर्ग के 55 किलोग्राम भार वर्ग में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के कक्षा आठ के छात्र बिपिन यादव ने रजत पदक हासिल किया। वहीं, 19 वर्षीय बालक वर्ग में 49 किलोग्राम भार वर्ग में रवि पटेल, 65 किलोग्राम में श्लोक और 91 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में रेहान ने कांस्य पदक जीते। तीनों खिलाड़ी एमपी इंटर कॉलेज के हैं। 14 वर्षीय बालक वर्ग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में मुरारी इंटर कॉलेज के अमन ने कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर के पदकों की संख्या पांच कर दी।
गोरखपुर मंडल के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संयुक्त शिक्षा निदेशक, सप्तम मंडल गोरखपुर सतीश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत सिंह और एमपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी। मंडलीय क्रीड़ा सचिव डॉ. अरुणेंद्र राय, जनपदीय क्रीड़ा सचिव संतोष सिंह समेत अभय प्रताप सिंह, हरिश्चंद्र यादव, विवेकानंद मिश्र, आलोक कुमार श्रीवास्तव ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।