{"_id":"64e597e3b36862c51a00e736","slug":"gorakhpur-people-very-happy-for-chandrayaan-3-landing-in-lunar-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 की साफ्ट लैंडिंग से पहले गोरखपुर में जश्न, रवि किशन बोले- गर्व की बात है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 की साफ्ट लैंडिंग से पहले गोरखपुर में जश्न, रवि किशन बोले- गर्व की बात है
Wed, 23 Aug 2023 11:23 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:23 AM IST
सार
Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान-3 बुधवार यानी 23 अगस्त को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करेगा। इसे लेकर पूरा देश आशांवित है। उम्मीद भरी नजरें इन लम्हों को लाइव देखना चाहती हैं। इसरो ने बताया है कि चंद्रयान-3 बुधवार को शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद पर उतरेगा।
विज्ञापन
गोरखपुर सांसद रवि किशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरिक्ष जगत में भारत आज इतिहास रचने की कगार पर खड़ा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा की सतह पर ‘साफ्ट लैंडिंग’ करेगा। पूरी दुनिया इस पल का इंतजार कर रही है। ऐसे में गोरखपुर वासियों में खुशी की लहर है। उनका कहना है कि यह पूरे देश के लिए गौरव की बात है। इससे विश्वभर में भारत का कद और ऊंचा हो गया है। गोरखपुर में जश्न जैसा माहौल है।
विज्ञापन
गोरखपुर सांसद रवि किशन चंद्रयान की सफलता को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आज चंद्रयान की लैडिंग को लेकर पूरे देशभर में उत्सव मनाया जा रहा है। मंदिरों में हवन पूजा हो रहा है। मस्जिदों में नमाज पढ़ी जा रही है। चर्च में प्रार्थना की जा रही है। पूरे देशवासियों, वैज्ञानिकों और खासकर इसरो को दिल से बधाई देता हूं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: यूपी प्रीमियर लीग में हुआ जमशेद का चयन, मेरठ की टीम की तरफ से दिखाएंगा प्रतिभा
विज्ञापन
चंद्रयान-3 बुधवार यानी 23 अगस्त को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करेगा। इसे लेकर पूरा देश आशांवित है। उम्मीद भरी नजरें इन लम्हों को लाइव देखना चाहती हैं। इसरो ने बताया है कि चंद्रयान-3 बुधवार को शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद पर उतरेगा।