फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur-Pataliputra, the first passenger train of the Northeast Railway to run as an express from January 13

13 जनवरी से एक्सप्रेस बनकर चलेगी पूर्वोत्तर रेलवे की पहली पैसेंजर ट्रेन, यहां पढ़ें रेलवे से जुड़ी खास जानकारी

Fri, 08 Jan 2021 09:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 08 Jan 2021 09:16 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur-Pataliputra, the first passenger train of the Northeast Railway to run as an express from January 13
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
पैसेंजर ट्रेनों को अब एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे में गोरखपुर-पाटलीपुत्र पैसेंजर, पहली ट्रेन होगी जिसे स्पेशल एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा। 13 जनवरी से इसका संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यह ट्रेन 13 जनवरी से 31 मार्च तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलाई जाएगी। इस ट्रेन में भी सिर्फ आरक्षित कोच ही लगाए जाएंगे। आरक्षित टिकटों पर ही यात्रा की अनुमति होगी।
विज्ञापन


कुछ ऐसे किया जाएगा संचलन
05080 गोरखपुर-पाटलीपुत्र सुबह 03.35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन पिपराइच से 04.05 बजे, कप्तानगंज से 04.28 बजे, रामकोला से 04.53 बजे, पड़रौना से 05.12 बजे छूटकर पहलेजा घाट होते हुए दोपहर 12.53 बजे पाटलीपुत्र पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

05079 पाटिलपुत्र-गोरखपुर स्पेशल अपराह्न 02.55 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन दीघा ब्रिज हाल्ट, पहलेजा घाट, दिघवारा, गोल्डेनगंज, गोपालगंज, थावे, तमकुही रोड, पडरौना और कप्तानगंज के रास्ते रात 11.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

13 को देर से चलेगी छपरा-मथुरा और बांद्रा स्पेशल

उन्नाव स्टेशन पर नान इंटरलॉकिंग के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। सीपीआरओ ने बताया कि 13 जनवरी को चलने वाली 05117 छपरा-मथुरा जं. स्पेशल छपरा से दो घंटे तथा 05067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल गोरखपुर से डेढ़ घंटे विलंब से चलाई जाएगी।

आरक्षण केंद्र से पकड़ाया बिचौलिया
रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने टिकट आरक्षण केंद्र से एक बिचौलिए को धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से टिकट और नकद रुपये बरामद किए गए हैं। रेलवे एक्ट के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

लिच्छवी और शहीद एक्सप्रेस का शुरू होगा संचालन
कोहरे के चलते निरस्त चल रही ट्रेनों को रेलवे बोर्ड ने फिर से चलाने का निर्णय लिया है। सीपीआरओ ने बताया कि 04674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 15 जनवरी से तथा 04673 जयनगर-अमृतसर स्पेशल 16 जनवरी से चलने लगेंगी। इसके अलावा 04006 आनंद विहार टर्मिनस- सीतामढ़ी लिच्छवी स्पेशल भी 15 जनवरी और 04005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस लिच्छवी स्पेशल 17 जनवरी से चलने लगेंगी।

दरभंगा-अमृतसर स्पेशल आज निरस्त रहेगी
पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के चलते स्पेशल ट्रेनों का निरस्तीकरण जारी है। सीपीआरओ ने बताया कि आठ जनवरी को चलने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल तथा 10 जनवरी को चलने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल निरस्त रहेगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनें मार्ग बदलकर भी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed