{"_id":"6349174499798919225b53ef","slug":"gorakhpur-on-pretext-of-help-woman-absconded-with-12-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मदद के बहाने महिला का 12 हजार लेकर फरार हुआ शख्स, तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मदद के बहाने महिला का 12 हजार लेकर फरार हुआ शख्स, तलाश में पुलिस
Fri, 14 Oct 2022 01:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:31 PM IST
सार
गुलरिहा इलाके के जैतपुर गांव की अनारकली से बृहस्पतिवार को उचक्का 12 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। घटना बैंक के अंदर हुई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के जैतपुर गांव की अनारकली से बृहस्पतिवार को उचक्का 12 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। घटना बैंक के अंदर हुई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जैनपुर निवासी अनारकली पत्नी वेद प्रकाश काफी दिनों से बीमार हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने समूह से लोन के लिए आवेदन किया था। जब पता चला कि लोन की रकम खाते में आ गई है तब वह बृहस्पतिवार को दिन में लगभग एक बजे भटहट स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 35 हजार रुपये निकालने के बाद बैंक में ही बैठकर गिनने लगीं।
विज्ञापन
इसी दौरान एक शख्स आया और अनारकली के हाथ से रुपया लेकर गिनने लगा। बड़ी चालाकी से उसने 12 हजार निकाल लिए और फिर रुपये देकर बताया कि 35 हजार रुपये हैं। महिला ने रुपये गिनने बाहर निकली तो 12 हजार कम थे।
विज्ञापन