{"_id":"686826bd2535ff442308f4ed","slug":"gorakhpur-now-ddu-will-give-admission-in-bsc-agriculture-through-lateral-entry-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-991814-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अब बीएससी कृषि में भी लेटरल एंट्री से प्रवेश देगा डीडीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अब बीएससी कृषि में भी लेटरल एंट्री से प्रवेश देगा डीडीयू
विज्ञापन
कार्ययोजना तैयार कर विभिन्न समितियों से स्वीकृत कराने की है तैयारी
अब तक बीटेक व बीफार्म कोर्स में ही लेटरल एंट्री से दिया जाता है प्रवेश
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अब बीएससी (कृषि) में भी लेटरल एंट्री से प्रवेश मिल सकेगा। डीडीयू प्रशासन इसके लिए खाका तैयार कर रहा है। कोशिश है कि कार्ययोजना को मूर्त रूप देकर वर्तमान सत्र से ही इसे शुरू कर दिया जाए।
डीडीयू में सत्र 2024-25 तक बीटेक में लेटरल एंट्री के जरिये प्रवेश दिया जाता है। सत्र 2024-25 में बीफार्म कोर्स शुरू हुआ तो मांग को देखते हुए सत्र 2025-26 से इस विषय में भी प्रवेश के लिए लेटरल एंट्री की व्यवस्था शुरू हो गई। लेटरल एंट्री में उपलब्ध सीटों के आधार पर अर्ह अभ्यर्थियों को द्वितीय वर्ष में प्रवेश दिया जाता है।
बीएससी एजी के क्रेज को देखते हुए इसमें भी लेटरल एंट्री के जरिये द्वितीय वर्ष में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए किसी संस्थान से बीएससी एजी प्रथम वर्ष उत्तीर्ण छात्र अर्ह होंगे। बीएससी (बायो व मैथ) ग्रुप के अभ्यर्थियों को भी लेटरल एंट्री के जरिये बीएससी कृषि में प्रवेश दिए जाने पर डीडीयू प्रशासन विचार कर रहा है।
विज्ञापन
वर्जनबीएससी एजी में लेटरल एंट्री के जरिये प्रवेश दिए जाने के लिए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। कोशिश है कि इसे मूर्तरूप देकर जल्द ही लागू कर दिया जाए। छात्रों के हित में लेटरल एंट्री बेहद महत्वपूर्ण है।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू