{"_id":"675752cd4a164efee5069800","slug":"gorakhpur-newsyou-watch-porn-videos-send-two-lakhs-otherwise-i-will-file-an-fir-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-773091-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तुम अश्लील वीडियो देखते हो, दो लाख भेजो वरना एफआईआर करा दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तुम अश्लील वीडियो देखते हो, दो लाख भेजो वरना एफआईआर करा दूंगा
विज्ञापन
ब्रम्हपुर। क्षेत्र के राघोपट्टी पड़री के रहने वाले एक व्यक्ति के पास अंजान नंबर से कॉल आई। फोन पर जालसाज ने कहा कि ''''तुम मोबाइल में अश्लील वीडियो देखते हो, दो लाख भेजो वरना एफआईआर करा दूंगा''''''''। इसके बाद परेशान होकर गहने बेचकर पैसे देने को तैयार हो गया। सराफ दुकानदार के समझाने पर उसने पुलिस को सूचना दी।
थाना क्षेत्र के राघवपट्टी पड़री निवासी कन्हैया राजभर पुत्र अच्छे लाल ने नई बाजार पुलिस चौकी को दी तहरीर में लिखा कि सोमवार सुबह 10 बजे के करीब एक अंजान नंबर से कॉल आई। फोन पर बात कर रहे व्यक्ति ने कहा कि-तुम मोबाइल अश्लील वीडियो देखते हो, तुम्हारे नाम से एफआईआर करा दूंगा। यदि बचना हो तो दो लाख रुपये दो। इसके बाद कन्हैया परेशान हो गए। कुछ देर बाद फिर दोबारा फोन आया और उसने 5000 रुपये भेजने को कहा। इसपर वह तैयार हो गए। कन्हैया के पास उतने पैसे नहीं थे तो घर से कुछ गहने लेकर नई बाजार स्थित आभूषण की दुकान पर गए। वहां पर दुकानदार को आपबीती बताई। दुकानदार ने कहा कि पहले पुलिस को सूचना दो। नई बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह के मामले से लोग बचें। यदि इस तरह का मामला किसी के संज्ञान में आता हो तो पहले थाना या पुलिस चौकी पर सूचना दें।