{"_id":"675754bac39fa698d4060224","slug":"gorakhpur-newstwo-youths-absconded-after-showing-payment-on-fake-app-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-772560-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फर्जी एप पर भुगतान दिखाकर फरार हुए दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फर्जी एप पर भुगतान दिखाकर फरार हुए दो युवक
विज्ञापन
गगहा। मझगांवा बाजार में दो ठगों ने फर्जी एप के जरिए बेकरी की दुकान से खरीदारी की, इसके बाद मोबाइल पर भुगतान दिखाकर चले गए। दुकानदार ने जब चेक किया तो पता चला कि उसके साथ ठगी हो गई है। उसने तत्काल गगहा थाने जाकर शिकायत पत्र दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दुकानदार सुनील उर्फ टोनी शाही ने बताया कि मझगांवा बाजार में नर्रे रोड पर बेकरी की दुकान चलाता हूं। दुकान पर रविवार शाम को बाइक से दो युवक आए। सामान लेने के बाद फोन पे से पेमेंट करना चाहा लेकिन दुकानदार ने मोबाइल नंबर पर पेमेंट करने की बात कर युवक को अपना नंबर दिया। युवक ने अपने नंबर से पेमेंट का मैसेज भेज दिया लेकिन खाते में पैसा नहीं आया। दुकानदार ने युवक को आवाज लगाई लेकिन युवक बाइक से भाग निकले।