फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News:The youths who came to the cement factory beat up the employees.

Gorakhpur News: सीमेंट फैक्टरी में आए युवकों ने कर्मचारियों से की मारपीट

Tue, 10 Dec 2024 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News:The youths who came to the cement factory beat up the employees.
गोरखपुर। कुसम्ही स्थित एक सीमेंट फैक्टरी पर आए स्कार्पियो सवार दो युवकों ने कर्मचारियों से मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने युवकों ने कहा कि सभी शेयर खरीद लिए हैं और अब वह भी फैक्टरी के मालिक हो गए हैं। कर्मचारियों के विरोध पर मारपीट की है। फैक्टरी मालिक की तहरीर पर खोराबार पुलिस ने युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


कुसम्ही बाजार निवासी सुनील कुमार बगड़िया ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कारखाना परिसर में 29 नवंबर की शाम करीब 4:10 बजे दो युवक गाड़ी से आए। ऑफिस में स्टाफ पंकज दुबे व शंभू प्रसाद से कहने लगे कि हम लोग सुरेंद्र कुमार बगड़िया के सारे शेयर खरीद लिए हैं। अब फैक्टरी के हम लोग भी मालिक की हैसियत में हो गए हैं। अपने मालिक को कह दीजिए कि मिल जुलकर कार्य करें नहीं तो ठीक नहीं होगा। विरोध पर मारपीट की। युवक सफेद रंग की स्कार्पियो से आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed