{"_id":"68e575d86afbc72b730e3f58","slug":"gorakhpur-news-zoo-samples-of-meat-given-to-carnivorous-animals-sent-to-bareilly-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1094644-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिड़ियाघर : मांसाहारी वन्यजीवों को दिए जाने वाले मीट के सैंपल बरेली भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिड़ियाघर : मांसाहारी वन्यजीवों को दिए जाने वाले मीट के सैंपल बरेली भेजे
विज्ञापन
बब्बर शेर भरत की मौत के बाद चिड़ियाघर प्रशासन बरत रहा एहतियात
इस वर्ष छह बड़े जानवरों की हो चुकी है मौत
गोरखपुर। बब्बर शेर भरत की मौत के बाद चिड़ियाघर प्रशासन ने जानवरों को दिए जाने वाले मीट की जांच कराने का निर्णय लिया है। चिड़ियाघर प्रशासन ने जांच के लिए मीट के सैंपल इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईवीआरआई), बरेली भेजे हैं।
दरअसल, चिड़ियाघर में इस वर्ष छह जानवरों की मौत हो चुकी है। इसमें शेर, बाघ, तेंदुआ और भेड़िया प्रमुख हैं। ये सभी मांसाहारी जीव हैं। बड़े जानवरों की मौत को लेकर चिड़ियाघर प्रशासन भी चिंतित है। बब्बर शेर भरत की मौत के बाद जानवरों को दिए जाने वाले मीट की क्वालिटी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे थे। इसी के बाद चिड़ियाघर प्रशासन ने मीट की जांच कराने का निर्णय लिया।
चिड़ियाघर के उप निदेशक एवं मुख्य वन्यजीव चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि एहतियातन जानवरों के मीट के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
रविवार को हुई थी शेर भरत की मौत
इटावा लायन सफारी से लाए गए बब्बर शेर भरत (7) की रविवार को चिड़ियाघर में मौत हो गई थी। सुबह अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह नाइट सेल में ही गिर पड़ा। कीपरों ने तत्काल डॉक्टर को सूचना दी। मौके पर चिकित्सक पहुंचे और इलाज शुरू किया। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। दोपहर करीब दो बजे उसकी सांस नॉर्मल भी हुई लेकिन फिर उसकी हालत खराब हो गई। शाम करीब चार बजे भरत ने दम तोड़ दिया।