फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Zoo is full of old animals... falling sick one after the other

Gorakhpur News: चिड़ियाघर में बूढ़े जानवरों की भरमार...एक के बाद एक पड़ रहे बीमार

Sat, 10 May 2025 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Zoo is full of old animals... falling sick one after the other
वर्ष 2021 में दूसरे चिड़ियाघरों से आए थे उम्रदराज जानवर
विज्ञापन




एक ही तरीके से हो रही है चिड़ियाघर में जानवरों की मौत



गोरखपुर। चिड़ियाघर में इस समय बूढ़े जानवरों की भरमार है। उद्घाटन के समय दूसरे चिड़ियाघरों से वही जानवर यहां आए, जिन्होंने अपनी औसत उम्र पूरी कर ली। अब यहां पर एक के बाद एक जानवर बीमार पड़ रहे हैं।



शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में इस समय करीब 20 ऐसे मांसाहारी जानवर हैं, जिनकी उम्र 12 साल से अधिक है। इसमें सात तेंदुए हैं। तेंदुए की औसत उम्र 12 से 14 वर्ष ही होती है। चिड़ियाघरों में देखभाल के चलते एक से दो साल अधिक जी जाते हैं। पटौदी की उम्र करीब 15 वर्ष है। उसने भी अपनी औसत उम्र पार कर ली है। वहीं, बाघिन मैलानी (13) और गीता (11) वर्ष की है। इन सभी की औसत उम्र करीब 15 वर्ष होती है। शाकाहारी जानवरों में दरियाई घोड़ा लक्ष्मी और कई हिरन भी उम्रदराज हैं।
विज्ञापन




दरअसल, चिड़ियाघर के उद्घाटन (वर्ष 2021) के समय कानपुर और लखनऊ से बहुत सारे वन्यजीव लाए गए थे। इनमें ज्यादातर ऐसे थे जो अपनी औसत उम्र के करीब थे। आईवीआरआई की टीम ने भी अपनी प्राथमिक रिपोर्ट में यह कहा है कि गोरखपुर प्राणि उद्यान के अधिकांश वन्यजीवों ने अपनी औसत उम्र पार कर ली है। इन्हें अधिक देखभाल की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--



वर्जन...



चिड़ियाघर में अधिकांश जानवरों ने अपनी औसत उम्र पार कर ली है। हेल्थ ऑडिट में फिलहाल सभी स्वस्थ मिले हैं। इनकी विशेष देखभाल की जाएगी।



- विकास यादव, निदेशक, चिड़ियाघर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed