फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Zoo: Efforts begin to keep a second elephant

चिड़ियाघर : दूसरा हाथी रखने के लिए कवायद शुरू

Thu, 01 May 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Zoo: Efforts begin to keep a second elephant
गंगा प्रसाद के साथ रखा जाएगा एक और हाथी
विज्ञापन

दूसरे हाथी के लिए रेस्क्यू सेंटर के दूसरे पार्ट का शुरू हुआ निर्माण

गोरखपुर। चिड़ियाघर में दूसरे हाथी को रखने के लिए कवायद शुरू हो गई है। गंगा प्रसाद (हाथी) के बगल में एक और हाथी को रखने के लिए रेस्क्यू सेंटर का निर्माण शुरू हो गया है। सवा एकड़ में इसका निर्माण होगा। इसके बाद चिड़ियाघर प्रशासन यहां एक मादा हाथी को रखेगा।
शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में सवा एकड़ में एक और हाथी रेस्क्यू सेंटर का निर्माण शुरू हो गया है। इसमें भी गंगा प्रसाद के सेंटर की तरह सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि अगर चिड़ियाघर में हाथियों का कुनबा बढ़ता है तो दिक्कत न हो। इस रेस्क्यू सेंटर का इसका निर्माण भी राजकीय निर्माण निगम कर रहा है। गोरखपुर प्रदेश का पहला चिड़ियाघर है, जहां पर हाथी रखा गया है। हाथियों को रेस्क्यू कर यहां रखा जा सकेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका उद्घाटन 20 जनवरी को किया था। हाथी रेस्क्यू सेंटर के लिए शासन ने कुल 18 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। इस सेंटर में भी विश्राम के लिए दो नाइट सेल कीपर हाउस के साथ बनाया जाएगा। इसके अलावा दो फीडिंग प्लेटफऍर्म, फूड स्टोरेज, स्नान और हाथियों के खेलने के लिए तालाब बनाया जाएगा। चिड़ियाघर प्रशासन जल्द ही एक मादा हाथी को भी लाने की तैयारी कर रहा है। रेस्क्यू सेंटर तैयार होने के बाद इसकी कवायद और तेज हो जाएगी।
विज्ञापन

--
वर्जन...
गंगा प्रसाद के बगल में हाथी रेस्क्यू सेंटर के दूसरे फेज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसमें भी नाइटसेल, फीडिंग प्लेटफॉर्म, तालाब आदि बनाया जाएगा। गंगा प्रसाद के तालाब में भी पानी भरा जा रहा है। इसके बाद वह तालाब में मस्ती कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. योगेश प्रताप सिंह, उप निदेशक, चिड़ियाघर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed