फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Youth should become entrepreneurs, loan guarantee and interest are the responsibility of the government

Gorakhpur News: उद्यमी बनें युवा, लोन की गारंटी और ब्याज सरकार के जिम्मे

Sat, 11 Oct 2025 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Youth should become entrepreneurs, loan guarantee and interest are the responsibility of the government
तारामंडल रोड स्थित चंपा देवी पार्क में आयोजित यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला शुभारंभ के बाद कार्यक्
सीएम युवा योजना के दो लाभार्थियों के अनुभव सुन अन्य युवाओं को मुख्यमंत्री योगी ने किया प्रेरित
विज्ञापन




गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवा उद्यमी बनें। इसके लिए लोन की गारंटी और ब्याज सरकार की जिम्मेदारी है। सीएम युवा योजना में लोन की गांरटी भी सरकार की है और ब्याज भी उसके जिम्मे। यही नहीं लाभार्थी को सरकार 10 प्रतिशत मार्जिन मनी भी देती है। पहले चरण में इसमें पांच लाख रुपये तक का लोन मिलता है जो अगले चरणों में दस लाख रुपये तक बढ़ जाता है।



सीएम योगी ने शुक्रवार को चंपा देवी पार्क में आयोजित उत्तर प्रदेश ट्रेड शो स्वदेशी मेला के उद्घाटन समारोह में सीएम युवा (मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान) योजना के दो लाभार्थियों के अनुभव साझा करने के दौरान अन्य युवाओं को भी प्रेरित किया। दोनों लाभार्थियों ने इस योजना की उपादेयता की चर्चा की और इससे अपने जीवन में आए बदलाव की जानकारी भी सबको दी। दोनों की बातों को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन




लाभार्थी कैंपियरगंज क्षेत्र के बंदोह निवासी रमेश यादव ने कहा कि बीकॉम तक पढ़ाई करने के बाद वह व्यवसाय करना चाहते थे लेकिन फंड का अभाव था। सीएम युवा योजना से ब्याजमुक्त ऋण लेकर उन्होंने गाय के गोबर से पूजा सामग्री, धूप, अगरबत्ती आदि बनाने का काम शुरू किया। आज उनके उत्पाद यूपी ही नहीं, दिल्ली-हरियाणा में भी बिक रहे हैं। रमेश यादव की तारीफ करते हुए हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय के गोबर में तो मां लक्ष्मी का वास माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरी लाभार्थी बशारतपुर की मानसी ने बताया कि सीएम युवा योजना से ऋण लेकर उन्होंने घर के पैटर्न पर बने मसालों का कारोबार शुरू किया है। लोन के साथ ही उन्हें शासन के सहयोग से प्रोडक्ट प्रमोशन के कई प्लेटफार्म भी मिले। इससे उनके मसालों की ब्रांडिंग में काफी मदद मिली है और उत्पाद की मांग भी बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने मानसी की तारीफ की और उत्साहवर्धन किया।



हर जिले में हो रहा स्वदेशी मेले का आयोजन



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वदेशी मेले का आयोजन राज्य के हर जिले में हो रहा है। इसके पहले प्रदेश में बने उत्पादों को मंच देने के लिए 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन किया गया था। इंटरनेशनल ट्रेड शो में 2250 से अधिक उद्यमियों ने अपने उत्पादों की शो केसिंग की थी। 500 से अधिक विदेशी क्रेता यहां आए थे और इस ट्रेड शो में 11,200 करोड़ रुपये के उत्पादों की बिक्री हुई।



यूपी का प्रदर्शन अभिनंदनीय : कमलेश पासवान



केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन अभिनंदनीय है। उत्तर प्रदेश हरेक क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने की राह पर है। अब ब्रह्मोस मिसाइल और एके 2023 राइफल भी यूपी में बनने लगी है। आज उत्तर प्रदेश, देश में सर्वाधिक मोबाइल उत्पादन करने वाला राज्य है।



उद्यमियों को मिला प्रोत्साहन, मजबूत हुआ ब्रांड यूपी : राकेश सचान



स्वदेशी मेला के उद्घाटन समारोह में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी, हथकरघा एवं वस्त्र मंत्री राकेश सचान ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में स्वदेशी मेला का आयोजन किया जा रहा है। एक साथ सभी जिलों में ऐसा आयोजन करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है।



विदेशी उत्पादों की बिक्री ने पंगू बना दिया : रविकिशन



सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि सीएम योगी ने यूपी को बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकालकर उत्तम प्रदेश बना दिया है। आज उत्तर प्रदेश विकास के मामले में नजीर पेश कर रहा है। उनके एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना का उनका विजन साकार रूप में पूरे देश में हिट हो गया है। पहले भारत सोने की चिड़िया कहलाता था। इसके बाद मुगल आए और उन्होंने देश में लूट मचाई। मुगलों के बाद अंग्रेजों ने देश को लूटा। जब देश आजाद हुआ तब भी हम गुलामी वाली मानसिकता में रहे। सरकारों ने विदेशी उत्पाद को प्रमोट किया। इससे देश पंगु बन गया।



कार्यक्रम में ये रहे मौजूद



कार्यक्रम में एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, सरवन निषाद, प्रदीप शुक्ल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास, आयुक्त एवं निदेशक उद्योग के. विजयेंद्र पांडियन आदि की भी मंच पर उपस्थिति रही।



स्वदेशी मेला का उद्घाटन कर स्टालों का अवलोकन किया



स्वदेशी मेला का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने मेला परिसर में लगे स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने स्टालों पर बिक्री के लिए प्रदर्शित उत्पादों के बारे में जानकारी ली और उत्पादकों-विक्रेताओं को प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने मेले में भ्रमण कर विभिन्न विभागों की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी का भी जायजा लिया।




उद्यमियों को इंसेंटिव और युवा उद्यमियों को ऋण वितरित किया



स्वदेशी मेला के मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार की वस्त्र नीति के तहत उद्यमियों को करोड़ों रुपये का इंसेंटिव और सीएम युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत युवा उद्यमियों को ऋण की धनराशि का वितरण किया। वस्त्र नीति के तहत उन्होंने गौरव बथवाल को 34 करोड़ 10 लाख रुपये, प्रमोद मातनहेलिया को 13 करोड़ 46 लाख, उमेश सिंह को 2 करोड़ 8 लाख और राजेश जायसवाल को 1 करोड़ 49 लाख रुपये का इंसेंटिव प्रदान किया। इसी तहत सीएम युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों सुनीता तिवारी, कुंदन प्रजापति, वैभव सिंह श्रीनेत, कर्मवीर सिंह और शिवम शर्मा को उद्यम लगाने के लिए ऋण धनराशि का चेक मुख्यमंत्री के हाथों प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पन्नेलाल प्रजापति, राकेश, प्रदीप, जीवलाल प्रजापति और मोहनलाल प्रजापति को टेराकोटा के भौगोलिक संकेतक (जीआई टैग) के प्रमाण पत्र का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed