{"_id":"67686bce59128880560059b4","slug":"gorakhpur-news-youth-of-kushinagar-maharajganj-cheated-of-rs-350-lakh-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-786183-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कुशीनगर- महाराजगंज के युवकों से 3.50 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कुशीनगर- महाराजगंज के युवकों से 3.50 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
पीपीगंज। विदेश भेजने के नाम पर कुशीनगर, महराजगंज और गोरखपुर के सात युवकों से 3.50 लाख रुपये की ठगी हो गई। जालसाजों ने उनका पासपोर्ट भी रख लिया। तय समय बीतने पर जब युवक जालसाजों के घर पहुंचे तो गाली देते हुए फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस कार्यालय पहुंचकर पीड़ितों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। रविवार को एसएसपी के निर्देश पर पीपीगंज पुलिस पंचगावा निवासी फिरोज अली और उसके दामाद कासिम अंसारी के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।
कुशीनगर के राजबहादुर सिंह, शैलेश मद्धेशिया, पंकज सिंह, महराजगंज निवासी राधेश्याम सिंह, गोरखपुर निवासी धर्मवीर और पीपीगंज के भगवानपुर निवासी धीरज सिंह समेत सात युवकों ने एसएसपी को बताया कि दोनों आरोपियों ने उन्हें विदेश भेजने का वादा किया था। इसके लिए उन्होंने 50-50 हजार रुपये और पासपोर्ट मांगे थे। झांसे में आकर दोनों को रुपये भेजने के साथ पासपोर्ट दे दिया। तीन महीना बीतने के बाद जब उनके घर पहुंचे तो टाल मटोल करने लगे। जब कहा गया कि विदेश भेजो या रुपये वापस करो, तब आरोपी धमकी देते हुए भगा दिए।