फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Youth injured in truck collision dies, case filed against unknown driver

Gorakhpur News: ट्रक की टक्कर से घायल युवक की मौत, अज्ञात चालक पर केस

Fri, 31 Oct 2025 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Youth injured in truck collision dies, case filed against unknown driver
चौरीचौरा। थाना क्षेत्र के बदुरहिया गांव के पास ट्रक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो माह से अधिक समय तक चले उपचार के बाद युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अब पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बुधवार की देर शाम अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देवरिया के नगर पंचायत रूद्रपुर निवासी राजकुमार की पत्नी मीना देवी ने बताया कि बीते 27 अप्रैल की भोर में उनका बेटा दुर्गेश राजभर (22) अपने दोस्तों रितेश राजभर और चंदन पटेल के साथ सब्जी लेने चौरी चौरा जा रहा था। छात्र शक्ति गिट्टी प्लांट के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो पलट गया और दुर्गेश के सिर में गंभीर चोटें लगी। स्थानीय लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया। वहां से दुर्गेश को मेडिकल कॉलेज और बाद में निजी अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान 30 जून को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कानूनी जानकारी के अभाव में पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाद में तहरीर देने पर चौरी चौरा पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मृत्यु का कारण बनने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

लक्ष्मी पूजा के दौरान टेंपो की टक्कर से घायल युवक की मौत
महावीर छपरा। बेलीपार थाना क्षेत्र के क्योंन्हरा गांव में लक्ष्मी पूजा के दौरान हुए सड़क हादसे में घायल सुरेंद्र यादव (48) की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 22 अक्तूबर की शाम सुरेंद्र यादव लक्ष्मी की मूर्ति के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी। सुरेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें मेडिकल काॅलेज के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उन्होंने 24 अक्तूबर को दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में पत्नी संगीता देवी व दो बच्चे हैं। बेलीपार थानाप्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed