फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Youth duped of Rs 2.70 lakh on the pretext of getting a job in the Irrigation Department

Gorakhpur News: सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से 2.70 लाख ठगे

Fri, 26 Sep 2025 05:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:24 AM IST
सार

गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र में जयप्रकाश यादव से ससुराल के एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने नौकरी दिलाने के नाम पर 2.70 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Gorakhpur News: Youth duped of Rs 2.70 lakh on the pretext of getting a job in the Irrigation Department

विस्तार

पीड़ित ने ससुराल के एक ही परिवार के तीन जालसाजों के खिलाफ दर्ज कराया केस
विज्ञापन

गोरखपुर। सहजनवां थानाक्षेत्र के टड़वाकला निवासी जयप्रकाश यादव से 2.70 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ससुराल के रहने वाले एक ही परिवार के तीन जालसाजों ने सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जयप्रकाश ने बताया कि चिलुआताल थानाक्षेत्र के बरियारपुर में उसकी ससुराल है। वर्ष 2023 में उसकी मुलाकात रामअचल, उसके बेटे उमेश शर्मा व बहू पूनम शर्मा से हुई। आरोप है कि तीनों ने उसकी बेरोजगारी का फायदा उठाते हुए सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी दिलाने का दावा कर 2.70 लाख रुपये की मांग की। झांसे में आए जयप्रकाश के ससुराल पक्ष के लोगों ने तीनों के खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। तय समय समाप्त होने के बाद भी न तो उन्हें नौकरी मिली और न ही जालसाजों ने रुपये वापस लौटाए। दबाव बनाने पर जालसाजों ने पहले टालमटोल किया फिर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पूछताछ में पता चला कि जालसाजों ने कई और लोगों से भी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए हैं। थाने में सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने एसएसपी राजकरन नय्यर से गुहार लगाई। मामले की जांच सीओ कैंपियरगंज विवेक कुमार तिवारी को सौंपी गई थी। सीओ के जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed