{"_id":"684f2149f83d19dc79012541","slug":"gorakhpur-news-youth-attacked-due-to-old-rivalry-case-filed-against-five-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-971602-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, पांच पर केस
विज्ञापन
घायल युवक के पिता ने पांच के विरुद्ध दर्ज कराया केस
जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के अमसार गांव में पुरानी रंजिश में मनबढ़ों ने युवक पर हमला कर दिया। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।
घायल के पिता विक्रम ने बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे उनका पुत्र विवेकानंद ऑटो से घर लौट रहा था। गांव के स्कूल के पीछे पहुंचने पर गांव के ही संदीप, प्रदीप, नितेश, देवेंद्र और शिंटू ने ऑटो को रोक लिया। आरोपियों ने कुदाल और रॉड से विवेकानंद पर हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण विवेकानंद मौके पर ही बेहोश हो गया। शोर सुनकर जब बेटे के पास पहुंचा तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी भाग गए। ग्रामीण उन्हें और बेटे को जंगल कौड़िया सीएचसी ले गए। जहां उनका प्राथमिक इलाज हुआ। पुत्र का अभी इलाज चल रहा है। चौकी प्रभारी विकास मिश्रा ने बताया कि पांच आरोपियों पर पीपीगंज थाने में केस दर्ज किया गया है।