{"_id":"68eeaa1d31b4ee35fa0037ad","slug":"gorakhpur-news-young-man-injured-in-land-dispute-dies-during-treatment-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1055-1103275-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन के विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन के विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
सहजनवां। हरदी गांव में जमीन के विवाद को लेकर शनिवार को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल रजत सिंह (18) की मंगलवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई।
हरदी निवासी चंदू सिंह का अपने ही गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया कि शनिवार को परिवार के रंजन सिंह किसी कार्य से थाने जा रहे थे, तभी रास्ते में विपक्षी पक्ष से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें रजत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने चंदू सिंह की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। घायल रजत सिंह को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार रात करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवक की मौत के बाद अब केस में हत्या की धारा जोड़ी जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और मामले की जांच जारी है।