फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Young man entered his girlfriend's house...when noise was raised, he committed suicide by hanging himself

Gorakhpur News: प्रेमिका के घर घुसा युवक... शोर मचा तो फंदे से लटककर दी जान

Fri, 27 Dec 2024 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Young man entered his girlfriend's house...when noise was raised, he committed suicide by hanging himself
गुलरिहा। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक ने शोर मचने पर पकड़े जाने डर से उसके घर में ही फंदे से लटक कर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की तोड़कर युवक को नीचे उतारा और मेडिकल काॅलेज भिजवाया। डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। युवक की मां ने महिला के कुछ साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। इधर, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदे से लटकना आया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शादीशुदा महिला के तीन बच्चे हैं। पति चेन्नई में नौकरी करता है। फुलवरिया निवासी युवक की मां बिंद्रावती देवी का आरोप है कि बुधवार रात 10 बजे के करीब उनके छोटे बेटे शैलेंद्र निषाद (24) को गांव की एक महिला ने अपने घर बुलाया था। महिला के घर में घुसते समय ही गांव के कुछ युवकों ने उसे देख लिया। इसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो शोर मच गया। शोर सुनकर महिला ने युवक को एक कमरे बंदकर बाहर से ताला लगा दिया। महिला बाहर आकर घर में किसी के भी घुसे होने से इनकार करने लगी। तब तक बड़ी संख्या में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

इसी बीच किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। कमरे में बंद युवक बाहर की घटनाओं को सुन रहा था। पुलिस के आने की जानकारी पाकर बदनामी के डर से उसने गमछा के सहारे कमरे के पंखे में फंदा लगाकर लटक गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खिड़की का दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा। बताया जा रहा है कि युवक की सांस चल रही थी। पुलिस ने मेडिकल काॅलेज भिजवाया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जून में होनी थी युवक की शादी
शैलेंद्र तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। बड़ा भाई बबलू विदेश में रहता है। जबकि दूसरा भाई सोनू हैदराबाद में कारपेंटर का काम करता है। शैलेंद्र भी हैदराबाद में रहकर कारपेंटर का काम करता था। दो महीने पहले वह घर आया था। दो जून 2025 को उसकी शादी तय थी।

-
महिला के साथियों पर हत्या का आरोप
युवक की मां बिंद्रावती देवी ने महिला के कुछ दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि रात नौ बजे के बाद छोटा बेटा खाना खाने के बाद घर से बाहर निकला। गांव के ही तीन-चार लड़कों ने उसे महिला के घर में घुसते देख लिया था। मां का आरोप है कि इन युवकों का भी उसी महिला से नजदीकी संबंध है। उन्हाेंने पहले दरवाजा खुलवाकर महिला को बाहर निकाल लिया। इसके बाद बेटे की पिटाई की। हालत बिगड़ने के बाद युवक को पंखे से लटकाकर बाहर से ताला लगा दिया। करीब एक घंटे तक परिजन ताला खुलवाने के लिए परेशान रहे। पुलिस के आने के बाद भी ताला नहीं खुलने पर खिड़की तोड़कर युवक को बाहर निकालना पड़ा।
--
कोट...
मामले की जांच चल रही है। युवक के मां की तहरीर पर गुलरिहा थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed