{"_id":"683ca55c1f1ecd9499042f39","slug":"gorakhpur-news-young-man-drowned-while-bathing-in-the-river-search-continues-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-956983-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नदी में नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नदी में नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारी
विज्ञापन
गोला क्षेत्र के बारानगर में कालिका मंदिर के पास सरयू नदी तट की है घटना
गोला/बनवारपार। थाना क्षेत्र के बारानगर में कालिका मंदिर के पास से गुजर रही सरयू नदी में रविवार दोपहर नहाते समय एक युवक डूब गया। यह देख मछुआरों व गोताखोरों ने नदी को खंगाला पर युवक का पता नहीं चला। इसके बाद एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन युवक का पता नहीं चला। रात होने की वजह से एसडीआरएफ टीम बाहर निकल आई।
जानकारी के अनुसार, बनवारपार गांव का दोपहर करीब 12 बजे रमेश गुप्ता (20) अपने दो दोस्तों के साथ नहाने के लिए बारानगर के कालिका मंदिर स्थित सरयू तट पर पहुंचा। वहां पहुंचने के रमेश ने एक किशोर को नदी में स्नान कराकर बाहर निकाला। फिर खुद वह नदी में नहाने के लिए कूद पड़ा। वह जिस जगह नहाने के लिए कूदा वहां की गहराई काफी थी। इसका उसे अंदाजा उसे नहीं था, जिससे वह गहरे पानी में चला गया। वहां मौजूद उसके दोस्त व ग्रामीण देखते रहे पर वह उपर नहीं आया। यह देख उसके दोस्त व ग्रामीण बेचैन हो गए। मछुआरों की मदद से उसकी खोज शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस व घरवालों को सूचना देकर गोताखोर की मदद ली गई। इधर, सूचना पर पुलिस एसडीआरएफ की टीम के साथ पहुंचकर खोजबीन की लेकिन रात होने से उन्हें बाहर निकलना पड़ा। नदी में लापता युवक दो बहनों व दो भाइयों में सबसे छोटा है। वह इंटरमीडिएट करने के पश्चात आईटीआई की तैयारी कर रहा था। नदी में लापता होने के बाद घरवाले अनहोनी की आशंका सहमे हुए हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।