फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Young man dies in hospital under suspicious circumstances

Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में अस्पताल में युवक की माैत

Thu, 24 Apr 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Young man dies in hospital under suspicious circumstances
गोला इलाके का मामला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
विज्ञापन

गोला। क्षेत्र के बाथ बुजुर्ग हरपुर गांव निवासी युवक की बुधवार को इलाज के दाैरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतक के ससुर ने मौत पर संदेह जाते हुए पुलिस को सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

चिलुआताल थाना क्षेत्र के दहला मैनाभागर निवासी जयप्रकाश गिरि ने तहरीर के जरिये बताया कि उन्होंने बेटी स्नेहलता की शादी छह वर्ष पूर्व गोला थाने के बाथबुजुर्ग हरपुर निवासी महेश गोस्वामी (32) के साथ की थी। बेटी कुछ दिनों पहले घर आई थी। बुधवार अपराह्न तीन बजे बेटी के पास फोन आया कि पति की तबीयत खराब है। वह अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बाद पत्नी व बेटी को लेकर सिकरीगंज निजी अस्पताल पहुंचा, तब तक दामाद की माैत हो गई थी। उनके परिजन जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करना चाह रहे थे। माैत पर संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में कोतवाल अंजुल चतुर्वेदी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कारणों का पता चल सकेगा। मृतक की एक चार वर्ष की पुत्री नैंसी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed