{"_id":"68e0340f9d7ed8e80905980f","slug":"gorakhpur-news-young-man-dies-cousin-injured-after-balcony-collapses-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1090487-2025-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घर का छज्जा गिरने से युवक की मौत, चार बहनों में एकलौता भाई था सनी- चचेरा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घर का छज्जा गिरने से युवक की मौत, चार बहनों में एकलौता भाई था सनी- चचेरा भाई घायल
Sat, 04 Oct 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:07 AM IST
सार
पूर्वांह्न 11 बजे जगदीश का बेटा सनी कुमार और उसका चचेरा भाई सागर चौहान मकान की सीढि़यों पर बैठे थे। अचानक छज्जा टूटकर दोनों पर गिर गया। आवाज सुनकर घरवाले और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला। पहले उन्हें बालापार स्थित गोरखनाथ अस्पताल ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतक सनी चौहान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
विशुनपुर गांव के सप्टहिया टोले में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। नगीना यादव के मकान का छज्जा गिरने से उनके बेटे सागर चौहान और उसके चचेरे भाई सनी चौहान (19) मलबे के नीचे दब गए। हादसे में सनी की मौत हो गई, जबकि सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। सनी 12वीं का छात्र था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पूर्वांह्न 11 बजे जगदीश का बेटा सनी कुमार और उसका चचेरा भाई सागर चौहान मकान की सीढि़यों पर बैठे थे। अचानक छज्जा टूटकर दोनों पर गिर गया। आवाज सुनकर घरवाले और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला। पहले उन्हें बालापार स्थित गोरखनाथ अस्पताल ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहां डॉक्टरों ने सनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि सागर को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। सागर का पैर फ्रैक्चर हो गया है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। परिजनों ने बताया कि सनी वंशराज इंटर कॉलेज में 12वीं में पढ़ाई करता था। उसके पिता नकहा स्टेशन पर मजदूरी का काम करते हैं। चार बहनों में सनी इकलौता भाई था और भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। हादसे के बाद से गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन