फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Young man commits suicide by jumping in front of a train

Gorakhpur News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की खुदकुशी

Mon, 17 Mar 2025 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Young man commits suicide by jumping in front of a train
गीडा के कोल्हुई गांव के चंद्रशेखर ने दी जान, गीडा स्थित फैक्ट्री में मजदूरी करता था युवक
विज्ञापन

पिपरौली। गीडा थाना क्षेत्र के कोल्हुई गांव निवासी चंद्रशेखर (25) पुत्र कपिल देव ने रविवार को सहजनवां के गाहांसाड रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन भी खुदकुशी की वजह नहीं बता पा रहे हैं। हालांकि चर्चा है कि पिता ने शराब पीने से डांटा था। इससे वह नाराज था।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
जानकारी के मुताबिक, गीडा थाना के कोल्हुई गांव का चंद्रशेखर गीडा स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। रविवार को वह काम पर सुबह छह बजे साइकिल से घर से निकला। सुबह करीब आठ बजे सहजनवां के गाहांसाड रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटकर मौत की सूचना मिली। चंद्रशेखर मां-बाप का एकलौता था। पांच बहनें हैं, चार की शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर बहुत अधिक शराब पीता था। पिता ने बताया कि घर में किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। पता नहीं बेटे ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed