{"_id":"674b6f58523d5f482e0edeb8","slug":"gorakhpur-news-young-man-absconds-with-married-woman-returning-with-her-husband-after-visiting-tarkulha-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-764044-2024-12-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तरकुलहा दर्शन कर पति संग लौट रही थी विवाहिता, 'अंजान' लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तरकुलहा दर्शन कर पति संग लौट रही थी विवाहिता, 'अंजान' लेकर फरार
Sun, 01 Dec 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:32 AM IST
सार
विवाहिता के पिता ने तहरीर में लिखा है कि शनिवार सुबह बेटी पति के साथ बाइक से तरकुलहा माता मंदिर दर्शन करने के लिए गई थी। दोपहर बाद वापस घर लौटते समय वह जंगल सिकरी बाईपास पर पहुंची, वहां पति ने किसी काम से गाड़ी रोक दी। वहां पहले से खड़ी चारपहिया गाड़ी में सवार युवकों ने बेटी को बैठाकर मोतीराम अड्डा की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
शादी के बाद दर्शन करने आई विवाहिता को जबरन कार में बैठा कर ले चले गए कार सवार
- फोटो : Istock
विस्तार
तरकुलहा देवी के दर्शन कर पति के साथ वापस लौट रही विवाहिता को खोराबार के जंगल सीकरी बाईपास के पास से चार पहिया सवार युवक लेकर फरार हो गए। इस मामले में विवाहिता के पिता ने खोराबार थाने में तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस विवाहिता की तलाश में जुटी गई।
विज्ञापन
विवाहिता के पिता ने तहरीर में लिखा है कि शनिवार सुबह बेटी पति के साथ बाइक से तरकुलहा माता मंदिर दर्शन करने के लिए गई थी। दोपहर बाद वापस घर लौटते समय वह जंगल सिकरी बाईपास पर पहुंची, वहां पति ने किसी काम से गाड़ी रोक दी। वहां पहले से खड़ी चारपहिया गाड़ी में सवार युवकों ने बेटी को बैठाकर मोतीराम अड्डा की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
खोराबार थाने की पुलिस का कहना है कि युवती की 20 नवंबर को खोराबार इलाके के एक युवक से शादी हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद ससुराल आकर वह किसी युवक से मोबाइल पर बात करती थी। उसे मना भी किया जाता था। शनिवार को भी वह किसी युवक से बात कर रही थी। तभी एक चार पहिया गाड़ी आई, उसमें बैठकर वह निकल गई।
विज्ञापन