फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Writ petition filed regarding the election of Civil Court Bar Association

Gorakhpur News: सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर रिट याचिका दाखिल

Tue, 14 Oct 2025 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Writ petition filed regarding the election of Civil Court Bar Association
एडवोकेट अनूप शुक्ला ने बार की लोकतांत्रिक परंपरा बहाल करने की मांग की
विज्ञापन

फरवरी 2025 में समाप्त हो चुका है कार्यकारिणी का कार्यकाल
बायलॉज के विपरीत 20 महीने से अधिक समय से पद पर कायम है वर्तमान कार्यकारिणी
गोरखपुर। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन गोरखपुर में लंबे समय से चुनाव नहीं होने को लेकर अब कानूनी जंग शुरू हो गई है। एसोसिएशन के एडवोकेट अनूप शुक्ला ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दाखिल कर चुनाव प्रक्रिया को तत्काल शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल फरवरी 2025 में समाप्त हो चुका है। बावजूद इसके अब तक चुनाव की कोई घोषणा नहीं की गई है।


अनूप शुक्ला ने याचिका में कहा है कि बार एसोसिएशन के बायलॉज के अनुसार कार्यकारिणी का कार्यकाल केवल एक वर्ष का होता है। विशेष परिस्थितियों में एल्डर्स कमेटी की सिफारिश पर इसे अधिकतम एक माह तक बढ़ाया जा सकता है। बावजूद इसके, मौजूदा कार्यकारिणी लगभग 20 महीने से बनी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकाल समाप्त होने के बाद वर्तमान कार्यकारिणी के पास बार एसोसिएशन से संबंधित किसी भी निर्णय लेने का अधिकार नहीं है। ऐसे में एसोसिएशन के सभी निर्णय अब केवल एल्डर्स कमेटी के माध्यम से ही लिए जाने चाहिए लेकिन वर्तमान कार्यकारिणी प्रक्रिया की अनदेखी कर रही है। अनूप शुक्ला ने कहा कि बार की लोकतांत्रिक परंपरा को बनाए रखना आवश्यक है। समय पर चुनाव न होना न केवल बायलॉज का उल्लंघन है बल्कि बार के सदस्यों के अधिकारों का भी हनन है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed