{"_id":"680d3a3d9ab1a954b80fc69f","slug":"gorakhpur-news-workers-umar-and-belal-who-were-burnt-in-noodles-factory-died-two-admitted-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-914952-2025-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नूडल्स फैक्टरी में झुलसे मजदूर उमर और बेलाल की मौत, दो भर्ती- झुलसे थे 7 मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नूडल्स फैक्टरी में झुलसे मजदूर उमर और बेलाल की मौत, दो भर्ती- झुलसे थे 7 मजदूर
Sun, 27 Apr 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:25 AM IST
सार
गीडा सेक्टर-13 में टोटल फास्ट फूड फैक्टरी में नूडल्स बनाने का कार्य होता था। इसमें सात मजदूर लगे थे। नूडल्स बनाने के दौरान बुधवार को तेज धमाका हुआ और सातों मजदूर झुलस गए। इसमें हजरत बेलाल व उमर फारुख 90 प्रतिशत से अधिक जल गए थे। वहीं माजिद, मुबारक, अहद, इशा और सलमान की हालत भी गंभीर थी।
विज्ञापन
घायलों का हाल चाल लेने मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम,एसएसपी व अन्य अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गुलरिहा (गोरखपुर)। गीडा सेक्टर-13 में नूडल्स बनाने वाली फैक्टरी में हुए विस्फोट के दौरान गंभीर रूप से झुलसे दो मजदूरों उमर फारुख व हजरत बेलाल की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। इसके अलावा दो मजदूरों माजिद व मुबारक का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। हादसे में झुलसे तीन मजदूर शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिए गए थे।
विज्ञापन
गीडा सेक्टर-13 में टोटल फास्ट फूड फैक्टरी में नूडल्स बनाने का कार्य होता था। इसमें सात मजदूर लगे थे। नूडल्स बनाने के दौरान बुधवार को तेज धमाका हुआ और सातों मजदूर झुलस गए। इसमें हजरत बेलाल व उमर फारुख 90 प्रतिशत से अधिक जल गए थे। वहीं माजिद, मुबारक, अहद, इशा और सलमान की हालत भी गंभीर थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को ईशा, अहद व सलमान की हालत में सुधार होने पर तीनों को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से झुलसे हजरत बेलाल व उमर फारुख का आईसीयू में इलाज चल रहा था। शनिवार को इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मेडिकल चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर अपने घर बिहार के अररिया जिले के लिए रवाना हो गए। झुलसे माजिद व मुबारक का अभी इलाज चल रहा है।
एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि झुलसे दोनों मजदूर की मौत की सूचना के बाद मेडिकल चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। अन्य दो मजदूरों का इलाज चल रहा है। वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।