फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Workers create ruckus at Tenua toll over food and PF deduction

Gorakhpur News: तेनुआ टोल पर भोजन और पीएफ कटौती को लेकर कर्मियों का हंगामा

Thu, 15 Jan 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 15 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Workers create ruckus at Tenua toll over food and PF deduction
- नई कंपनी के फैसलों से नाराज कर्मियों ने किया प्रदर्शन, प्रबंधन के आश्वासन पर मामला शांत
विज्ञापन



पिपरौली। तेनुआ टोल प्लाजा पर बुधवार को नई कंपनी के फैसलों को लेकर अफरा-तफरी मच गई। ओम इंटरप्राइजेज के कार्यभार संभालने के तुरंत बाद टोल कर्मियों ने कार्यालय में हंगामा किया। प्रदर्शन का मुख्य कारण भोजन की सुविधा बंद करना और मूल वेतन से पीएफ कटौती की योजना थी। हंगामे की सूचना पर टोल प्रबंधन मौके पर पहुंचा और कर्मचारियों से बातचीत की। इसके बाद प्रबंधन ने भोजन की सुविधा बहाल कर दी। वहीं पीएफ कटौती के मुद्दे पर उच्च अधिकारियों से चर्चा कर बाद में निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया।
टोल कर्मियों के नेतृत्वकर्ता पंकज यादव ने बताया कि ओम इंटरप्राइजेज को एक वर्ष के लिए टोल संचालन का ठेका मिला है। सात जनवरी से कंपनी ने कार्यभार संभाला और उसी दिन से टोल कर्मियों को मिलने वाला भोजन बंद कर दिया गया। इससे ड्यूटी के दौरान कर्मियों को भूखे रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कर्मियों का कहना है कि नई कंपनी मूल वेतन से ही पीएफ कटौती कर रही है जबकि पूर्व में कर्मचारियों को अलग से मूल वेतन मिलने के बाद पीएफ की सुविधा दी जाती थी। यदि मूल वेतन से पीएफ कटौती हुई तो कर्मचारियों का वेतन काफी घट जाएगा। उन्होंने मांग की कि मूल वेतन से पीएफ कटौती न की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर अमल नहीं हुआ तो वे काम का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर राकेश सिंह, अखिलेश सिंह, वेदप्रकाश यादव समेत अन्य टोल कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्रबंधन के प्रतिनिधि पवन शर्मा ने बताया कि अब कर्मचारियों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा और पीएफ संबंधी मांग पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed