फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Work day and night in preparation for the arrival of the President, CM can inspect

Gorakhpur News: राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी में रात-दिन काम, सीएम कर सकते हैं निरीक्षण

Fri, 06 Jun 2025 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Work day and night in preparation for the arrival of the President, CM can inspect
-सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर, सड़क सफाई से लेकर निर्माण कार्य भी तेजी पर
विज्ञापन

-एक सौ से ज्यादा सफाई कर्मचारी लगे, 11 ग्राम सचिव कर रहे निगरानी
भटहट। आगामी तीस जून को राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने एवं आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के लिए छह जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन के मद्देनजर सभी विभाग युद्ध स्तर काम में लग गए हैं। रात के समय भी काम हो रहा है। पंचायती राज समेत सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तेजी के साथ काम कराने में लगे हुए हैं।
बृहस्पतिवार को गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन, बरगदही से भटहट होते हुए आयुष विश्वविद्यालय को जाने वाले बासस्थान फोरलेन एवं उसकी पटरी की सफाई के लिए चरगावां एवं भटहट ब्लॉक के एक सौ से अधिक सफाई कर्मचारी लगे हुए हैं। इसकी निगरानी के लिए 11 ग्राम सचिवों को लगाया गया है। फोरलेन के किनारे पड़े कूड़ा निस्तारण के लिए एक दर्जन से अधिक जेसीबी मशीन लगाए गए हैं। चरगांवा, मेडिकल कॉलेज, झुगियां, सरैया, गुलरिहा, बरगदही आदि स्थानों पर सफाईकर्मी टीम बनाकर डिवाइडर एवं सड़क के किनारे की गंदगी साफ करने में लगे हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी एवं राजस्व विभाग के जिम्मेदार बासस्थान फोरलेन को पूरी तरह से ठीक करने में जुटे हुए हैं। भटहट से आयुष विश्वविद्यालय तक सड़क का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। आयुष विश्वविद्यालय में ओपीडी के सामने पहले से बने हैलीपेड की रंगाई पुताई की जा रही है। परिसर में लगे स्ट्रीट लाइट को उखाड़ा जा रहा है। ताकि राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर आसानी से लैंडिंग कराए जा सकें। लैंडिंग में खतरा न बने इसीलिए हैलीपेड के ईर्द-गिर्द करीब पच्चीस फीट ऊंची स्ट्रीट लाइट को उखाड़ा जा रहा है। वहीं लेक्चर हाॅल में प्रवेश करने के लिए जीना बनाने में पचास से अधिक लेबर रात में भी काम करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा इंतजाम के लिए पुलिस अधिकारी लगातार दौरे पर आ रहे हैं। परिसर में बनी चौकी पर काफी देर तक सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है। कुलपति प्रो. केआर रेड्डी पूरे परिसर का दौरा करते हुए दिखाई दे रहे थे। हर तरफ काम चल रहा है। सभी विभाग समय से काम पूरा करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed