फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Women's chain snatcher gang active in Bhathat busted, woman arrested

Gorakhpur News: भटहट में सक्रिय महिला चेन स्नैचर गैंग का पर्दाफाश, महिला गिरफ्तार

Tue, 28 Oct 2025 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Women's chain snatcher gang active in Bhathat busted, woman arrested
तीन संदिग्ध हिरासत में लेकर छोड़ी गईं, बिहार से आई महिलाओं के गिरोह की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में महिलाओं से गहने और रुपये चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने महिला नेहा उर्फ पूजा को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। जबकि तीन अन्य संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र की सावित्री देवी रविवार को अपने घर से ससुराल जाने के लिए टेंपो से भटहट कस्बे पहुंचीं। उतरने पर उन्होंने देखा कि उनके पर्स से सोने का मंगलसूत्र और रुपये गायब हैं। शक होने पर उन्होंने टेंपो में बैठीं तीन महिलाओं से पूछताछ की तो उनमें से एक महिला भागने लगी। सावित्री देवी ने साहस दिखाते हुए उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और भटहट चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से सोने का मंगलसूत्र बरामद किया। पूछताछ में महिला की पहचान बिहार प्रांत के नालंदा जिले के नवादा थाना क्षेत्र के एकगसराय निवासी नेहा उर्फ पूजा के रूप में हुई। सोमवार को पुलिस ने उसे जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा, पिपराइच थाना क्षेत्र की सुनीता देवी, सहजनवां की निर्मला शुक्ला और महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी सुनैना ने भी भटहट चौकी पर अपने गले से चेन खींचने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से पूरे गिरोह की पहचान में जुटी है। बताया जा रहा है कि बिहार से आई महिलाओं का यह गिरोह आसपास के बाजारों में सक्रिय है। जो टेंपो या भीड़भाड़ वाले इलाकों में यात्रियों को निशाना बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि बिहार से आई महिलाओं के गिरोह की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed