फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Women will become self-reliant in Gida's flatted factory also: CM Yogi

गीडा की फ्लैटेड फैक्टरी में भी आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं : सीएम योगी

Sun, 22 Dec 2024 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Women will become self-reliant in Gida's flatted factory also: CM Yogi
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज महिलाओं के लिए काम की कमी नहीं है। स्वावलंबन के लिए सरकार हर संभव मदद कर रही है। श्री बाबा गोरखनाथ मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी से जुड़ी महिलाओं के अलावा गीडा में शुरू होने जा रही रेडीमेड गारमेंट की फ्लैटेड फैक्टरी में भी महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्रशिक्षण लेकर फ्लैटेड फैक्टरी में कपड़ा सिलाई का काम कर सकती हैं।
विज्ञापन

सीएम योगी शनिवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एसआरएलएम) की ओर से संचालित बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था के सात दुग्ध अवशीतन केंद्रों के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि बुंदेलखंड में पांच महिलाओं ने बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी को शुरू किया था। आज इस कंपनी ने 1225 करोड़ रुपये का टर्नओवर करके 24 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। इसके 71 हजार शेयर होल्डर हैं और इसके जरिए प्रतिदिन 2.5 लाख लीटर दूध का कलेक्शन होता है। आप भी मेहनत करें, शेयर होल्डर बढ़ाएं, लोगों को पशुपालन के लिए प्रेरित करें, गांव-गांव दुग्ध संग्रह समितियां बनाएं। ऐसा करेंगे तो श्री बाबा गोरखनाथ मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी का सामर्थ्य प्रतिदिन 3 लाख लीटर दूध के कलेक्शन का होगा। मुख्यमंत्री ने एनआरएलएम की मिशन निदेशक को निर्देशित किया कि श्री बाबा गोरखनाथ मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी से जुड़ी महिलाओं को बलिनी का दौरा कराकर प्रशिक्षण दिलाया जाए। कहा कि महिलाएं स्वावलंबन की दिशा में अद्भुत कार्य कर सकती हैं। सीएम ने बताया कि वाराणसी में गठित काशी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी में 30 हजार शेयर होल्डर हैं तथा यहां प्रतिदिन 1 लाख लीटर दूध का कलेक्शन हो रहा है। इसके साथ ही आगरा की सामर्थ्य मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी 3 लाख लीटर दूध का संग्रह कर उत्कृष्ट कार्य कर रही है।
विज्ञापन

--
उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं समूह की महिलाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उत्कृष्ट कार्य कर स्वावलंबन की नई कथा लिख रही हैं। उन्होंने कहा कि ड्रोन का प्रशिक्षण लेकर नमो ड्रोन दीदी खेतों में एक दिन में होने वाले कीटनाशक छिड़काव का काम एक घंटे में कर दे रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 204 ब्लॉकों में पुष्टाहार का उत्पादन टेक होम राशन प्लांट लगाकर समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। समूहों को और आगे बढ़ाने के लिए आज गोरखपुर मंडल में 186 ग्राम संगठनों को 1.39 करोड़ रुपये, 1146 समूहों को 3.44 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड, 1530 समूहों को 22.95 करोड़ रुपये की सामुदायिक निवेश निधि, 3270 समूहों को 196 करोड़ रुपये की सीसीएल क्रेडिट लिंकेज, 557 ग्राम संगठनों को 8.34 करोड़ रुपये आपदा निवारण निधि, छह इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर को 30 लाख रुपये तथा प्रेरणा कैफे के लिए 8 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत और वितरित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के सपनों में हकीकत का रंग भर रहे सीएम : रविकिशन
सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि महिला भी सपना देखती है और उसके सपनों की हत्या नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं के सपनों को हकीकत में बदलने के लिए हर तरह का प्रोत्साहन दे रहे हैं। वह आधी आबादी के सपनों में हकीकत का रंग भर रहे हैं।
-
96 लाख महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर : दीपा रंजन
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की निदेशक दीपा रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में आजीविका मिशन में साढ़े आठ लाख समूहों से प्रदेश की 96 लाख महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर हैं। 40 हजार महिलाएं बीसी सखी के रूप में तथा 24 हजार महिलाएं विद्युत सखियों के रूप में महत्वपूर्ण सेवा कार्य कर रही हैं। महिलाएं टेक होम राशन प्लांट चलाने के साथ राशन की दुकानों का भी सफल संचालन कर रही हैं।
इस अवसर पर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल, सरवन निषाद, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी आदि मौजूद रहे।
-
स्टालों को देख सीएम ने जानी समूहों की उपलब्धि
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े समूहों के विभिन्न स्टालों को देखा और उपलब्धियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्टालों पर मौजूद महिलाओं के कार्यों की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया। कहा कि ये स्टाल महिला सशक्तीकरण की सफल कहानियों को आगे बढ़ा रहे हैं।
-
10 प्रेरणा वाहनों को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह परिसर से 10 प्रेरणा वाहनों (ई-रिक्शा) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन प्रेरणा वाहनों का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। इसके साथ ही सीएम योगी ने श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था के मिल्क वैन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
-
नमो ड्रोन दीदी के कार्य को देख खुश हुए सीएम
मुख्यमंत्री ने कृषि कार्य हेतु ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं (नमो ड्रोन दीदी) के व्यावहारिक कार्यों का भी अवलोकन किया। उनके समक्ष महिलाओं ने ड्रोन उड़ाकर दिखाया। महिलाओं के कौशल और उनके आत्मविश्वास को देख मुख्यमंत्री काफी खुश हुए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
-
सीएम के समक्ष हुए एमओयू, सम्मानित हुईं महिलाएं
गोरखपुर की महिला समूह वनशक्ति प्रेरणा के दो एमओयू मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष हुए। इस समूह का एक एमओयू ओएनडीसी और दूसरा एवरेस्ट फूड कोर्ट वाराणसी के साथ हुआ। इस अवसर पर सीएम ने विद्युत सखी सुनीता देवी, महिमा गुप्ता, लखपति दीदी रीना देवी, संगीता, संध्या, मंजू, शशिप्रभा, विमला, नमो ड्रोन दीदी बबिता पासवान, कुंती देवी और बैंक सखी साक्षी मिश्रा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सीसीएल लिंकेज के अंतर्गत गोरखपुर की महिला समूह को 70 करोड़ 44 लाख रुपये, देवरिया की समूह को 55 करोड़ 80 लाख, महराजगंज की समूह को 69 करोड़ 86 लाख तथा कुशीनगर की समूह को 40 करोड़ 10 लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed