फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Women wandered for bus, had to wait for hours to travel

Gorakhpur News: बस के लिए भटकीं महिलाएं, सफर के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार

Mon, 11 Aug 2025 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Women wandered for bus, had to wait for hours to travel
तीसरे दिन भी बसों में उमड़ी महिला यात्रियों की भीड़
विज्ञापन

लोकल रूटों पर हुई यात्रियों को ज्यादा परेशानी
गोरखपुर। रक्षाबंधन के बाद रविवार को भी यात्रियों को भारी भीड़ देखने को मिली। भीड़ के कारण रोडवेज की व्यवस्था लड़खड़ा गई। हर रूट पर बसें कम पड़ गईं। महिलाओं को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। बसें नहीं मिलने से महिलाओं को भटकना पड़ा।
शासन के निर्देश पर रोडवेज प्रशासन ने आठ से 10 अगस्त तक बसों में महिलाओं के निशुल्क यात्रा की सुविधा दी थी। शुक्रवार और शनिवार के बाद अंतिम दिन रविवार को भी देवरिया, रूद्रपुर, महराजगंज, सोनौली, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ और कानपुर रूट पर बसें कम पड़ गईं। महिलाओं को सीट के लिए मशक्कत करनी पड़ी। रेलवे और कचहरी बस स्टेशन पर जैसे ही बसें आ रहीं थीं सीटें फुल हो जा रही थीं।
विज्ञापन

रविवार की शाम चार बजे दोनों बस स्टेशनों पर महिलाओं के साथ अन्य सवारियां बसों का इंतजार करती नजर आईं। लखनऊ जाने के लिए अपने बेटे के साथ खड़ी शलिनी ने बताया कि एक बस में जगह नहीं मिली तो दूसरी का इंतजार कर रही हैं। वहीं, बस का इंतजार कर रहीं रीता यादव ने बताया कि एक घंटे से अयोध्या की बस नहीं मिली है। विष्णुपुरम की संगीता ने बताया कि वह भाई को राखी बांधने के बाद अब लौट रहीं हैं लेकिन कानपुर के लिए बस नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि सभी रूटों पर नियमित बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं, ताकि किसी भी महिला यात्री को समस्या का सामना ना करना पड़े।


...........

डग्गामार वाहनों का किया चालान
रोडवेज के आसपास सवारी भरने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई की। इसमें तीन टैक्सी के अलावा सात अन्य वाहनों का चालान किया गया। कार्रवाई के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नरेंद्र यादव, यात्री कर अधिकारी विजय किशोर आनंद, एआरएम महेश चंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed