फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Women sanitation workers were made BLOs...DPRO assured of improvement

Gorakhpur News: महिला सफाई कर्मियों को बना दिया बीएलओ...डीपीआरओ ने सुधार का दिया आश्वासन

Tue, 12 Aug 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Women sanitation workers were made BLOs...DPRO assured of improvement
महिला सफाई कर्मियों ने विकास भवन पहुंचकर डीपीआरओ से की मनमानी की शिकायत
विज्ञापन

गोरखपुर। पंचायत चुनाव के वोटर लिस्ट संशोधन के लिए महिला सफाई कर्मियों को भी बीएलओ बना दिया गया है। सोमवार को 15 महिला सफाई कर्मी डीपीआरओ कार्यालय पहुंचीं और प्रदर्शन किया।
महिला सफाईकर्मियों का कहना था कि अधिकतर सफाई कर्मी कक्षा पांच पास हैं। उनको बीएलओ बना दिया गया है, जिसका कार्य उनकी क्षमता से बाहर है। इससे गलतियां होने की आशंका रहेगी। डीपीआरओ ने पूरा प्रकरण समझने के बाद निर्वाचन कार्यालय को पत्र भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार भारती, राम मिलन पासवान व उमेश सिंह के साथ महिला सफाईकर्मी विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय पहुंचीं और डीपीआरओ निलेश प्रताप सिंह से मिलकर बताया कि गगहा ब्लाॅक की महिला सफाई कर्मचारियों की बीएलओ के तौर पर ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी उनके कार्यस्थल से 15 किलोमीटर दूर लगाई गई है। पंचायत चुनाव को लेकर प्रधान प्रत्याशियों का सारा दबाव वोटर लिस्ट पर ही रहता है। दोनों पक्ष अपने हिसाब से नाम जोड़ना या घटवाना चाहते हैं। इसे लेकर विवाद भी होता है। इसलिए महिला सफाईकर्मी इस कार्य के लिए उपयुक्त नहीं हैं। उनकी जगह किसी अन्य कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डीपीआरओ निलेश प्रताप सिंह ने बताया कि महिला सफाई कर्मियों ने अपनी दिक्कत बताई है। इसका विवरण देते हुए निर्वाचन कार्यालय को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed