फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Women cheated of Rs 2.10 lakh in the name of getting loan

Gorakhpur News: लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से 2.10 लाख की ठगी

Thu, 07 Aug 2025 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Women cheated of Rs 2.10 lakh in the name of getting loan
जालसाज ने सरकारी योजना के तहत बिना ब्याज के लोन दिलाने का दिया था झांसा
विज्ञापन


प्रति महिलाओं से लिया था 30 हजार, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस
सरदारनगर। चौरीचौरा थानाक्षेत्र में जालसाज ने सरकारी योजना के तहत रोजगार के लिए बिना ब्याज का लोन दिलाने का झांसा देकर सात महिलाओं के 2.10 लाख रुपये ठग लिए। तय समय पर खाते में रुपये न पहुंचने पर विशुनपुरा निवासी महिलाओं ने रुपये की मांग की तो जालसाज ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिलाओं ने मामले में जालसाज के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

गौनर गांव के बाबू विशुनपुरा निवासी राजकुमारी ने बताया कि आजमगढ़ के शाहगढ़ निवासी मदनपाल शर्मा का उनके गांव के रहने वाले मोहन के यहां आना-जाना था। इससे उनका भी परिचय हो गया। बातचीत के दौरान मदनपाल ने बताया कि इस समय सरकार की योजना आई है। इसमें रोजगार के लिए बिना ब्याज का लोन मिल रहा है। अधिकारियों से पकड़ होने की बात कहते महज 15 दिन में 10-10 लाख रुपये लोन दिलाने की बात कही। इसके एवज में आधार कार्ड और 30-30 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन

मदनपाल के झांसे में आई राजकुमारी, पूनम, इसरावती, आशा देवी, ममता, पूनम और बांसगांव के धनौरा खुर्द निवासी गुड्डी ने मदनपाल के खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। तय समय समाप्त होने के बाद जब महिलाओं ने लोन के बारे में पूछा तो जालसाज ने कहा कि लोन करने वाले अधिकारी का तबादला हो गया। आरोप है कि 12 जून को हम लोगों को शाहगढ़ बुलाया और वहां गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाप्रभारी वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जालसाज की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन








विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed