फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Woman wanted to earn money by making reels, husband beat her after seeing lewd comments

रील की शौक बनी आफत: महिला वीडियो बनाकर चाहती थी रोजगार बढ़ाना, आने लगे भद्दे कमेंट- पति ने देखा की पिटाई

Thu, 27 Feb 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 27 Feb 2025 01:20 AM IST
सार

थाने में पहुंची महिला आरोप लगा रही है कि पति का किसी लड़की से संबंध है, इसलिए वह घर आकर मारते-पीटते हैं। वहीं पति ने भी पत्नी का दूसरे पुरुषों से संबंध होने का आरोप लगाया। काफी देर समझाने के बाद भी जब पति-पत्नी नहीं समझे तो थानेदार ने अपना सिर पकड़ लिया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Woman wanted to earn money by making reels, husband beat her after seeing lewd comments
पत्नी रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 खजनी थाने पर हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। रील बनाकर कमाई करने की चाहत रखने वाली महिला के वीडियो पर भद्दे कमेंट देखकर पति नाराज होकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद महिला ने खजनी थाने जाकर तहरीर दी है। इसके बाद दोनों को थाने पर भी बुलाया गया, लेकिन समझौता नहीं हो सका। थाने पर ही दंपती एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने लगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एक गांव की महिला ने मंगलवार को खजनी थाने पहुंचकर पति की शिकायत की। आरोप लगाया कि पति शराब पीकर मारता-पीटता है। चरित्र पर शक करता है। इसके बाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अर्चना सिंह ने महिला के पति को कॉल कर थाने बुलाया।
विज्ञापन


वह बोला कि जरूरी काम से महराजगंज जा रहा हूं, नहीं आ पाउंगा। इसके बाद इंस्पेक्टर ने सख्ती से बात की तब वह थाना आया। पूछताछ के दौरान पता चला कि महिला यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्लॉग और रील बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम से अच्छी आमदनी होने की लालच में शुरूआत में पति ने भी पत्नी का साथ दिया। इस बीच उसके मित्रों, संबंधियों और आसपास के लोगों ने भी सोशल मीडिया पर उसकी पत्नी के ब्लॉग और शाॅट्स आदि देख कर उसका मजाक बनाना शुरू कर दिया। लोगों के भद्दे कमेंट देख वह परेशान हो गया। इसके बाद पत्नी से विवाद होने लगा।

थाने में खूब हुई बहस
थाने में पहुंची महिला आरोप लगा रही है कि पति का किसी लड़की से संबंध है, इसलिए वह घर आकर मारते-पीटते हैं। वहीं पति ने भी पत्नी का दूसरे पुरुषों से संबंध होने का आरोप लगाया। काफी देर समझाने के बाद भी जब पति-पत्नी नहीं समझे तो थानेदार ने अपना सिर पकड़ लिया।

इसके बाद थाने के एसएसआई बलराम पांडेय ने भी दोनों को उनके दो छोटे बच्चों के भविष्य का हवाला देते हुए समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे साथ रहने को तैयार नहीं हुए। पति ने कहा कि अब अपनी पत्नी को अपने साथ नहीं रखेगा। समाज में उसकी बहुत अधिक बदनामी हो रही है। पुलिस उसे जेल भेज दे यह मंजूर है। फिलहाल कार्रवाई करने से पहले पुलिस ने दंपती को सोचना का मौका दिया है।

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
पति ने दिया स्मार्ट फोन, रील के चक्कर में पत्नी भागी
रामगढ़ताल क्षेत्र के एक व्यक्ति ने नवंबर 2024 में तहरीर देकर बताया कि 35 वर्षीय पत्नी को स्मार्ट फोन गिफ्ट किया था। इसके बाद वह इंस्टाग्राम पर रील बनाने लगी। इस दौरान किसी अंजान युवक से उसकी दोस्ती हो गई। 10 नवंबर को काम पर निकला था। वापस आया तो घर पर पत्नी नहीं थी, चार बच्चे रो रहे थे। बाद में पता चला कि पत्नी इंस्टाग्राम वाले दोस्त के साथ भाग गई। यह कहते हुए उन्होंने पुलिस से पत्नी को खोजने की गुहार लगाई।

रील के चक्कर में टूटने के कगार पर पहुंच गया रिश्ता
खोराबार क्षेत्र की एक महिला रील बनाने की इस कदर दिवानी हो गई कि वह पति से ही लड़ने झगड़ने लगी। दिसंबर 2024 में पति के खिलाफ थाने पर शिकायत कर दी। पत्नी का आरोप था कि पति कैद करके रखते हैं, आजाद जीवन नहीं जीने देते हैं।


पूछताछ के लिए पति को बुलाया गया तो उसने बताया कि महंगा मोबाइल देना मेरे लिए परेशानी का सबब बन गया। आरोप लगाया कि पत्नी हमेशा रील बनाती है, बच्चों की तरफ जरा भी ध्यान नहीं देती है। कुछ भी बोलने पर झगड़ा करने लगती है। फिलहाल दोनों परिवार के बड़े बुजुर्ग आकर पति-पत्नी को समझाया फिर वे एक साथ रहने को राजी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed