{"_id":"671588c9d34d2e00ad0c21e4","slug":"gorakhpur-news-woman-out-for-karva-chauth-shopping-dies-in-road-accident-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-722352-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: करवा चौथ की खरीदारी के लिए निकली महिला की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: करवा चौथ की खरीदारी के लिए निकली महिला की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
पिपराइच। क्षेत्र के सिहोरिया की रहने वाली एक महिला रविवार को दोपहर बाद करवा चौथ का सामान लेने गई थी। लेकिन सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। साथ में बाइक चालक आदित्य गुप्ता को गंभीर चोट आई हैं। जिसे सीएचसी पिपराइच से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम सिहोंरिया निवासी अनर जीत यादव की 45 वर्षीय पत्नी कुसमावती करवा चौथ का सामान खरीदने के लिए बगल के युवक के साथ बाइक से बाजार गई थी। कोनी हाईवे पर पीछे से आ रही कार ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को सीएचसी पिपराइच भेजवाया। वहां डॉॅक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।