फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Woman loses money because of her Australian boyfriend

Gorakhpur News: ऑस्ट्रेलियाई बॉयफ्रेंड के चक्कर में महिला ने रुपये गंवाए

Sun, 13 Apr 2025 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Woman loses money because of her Australian boyfriend
रामगढ़ताल क्षेत्र की महिला का सोशल मीडिया के जरिये ऑस्ट्रेलिया के युवक से हुई थी दोस्ती
विज्ञापन

एसपी क्राइम को महिला ने दिया था प्रार्थना पत्र, पुलिस की जांच में पकड़ा गया झूठ
गोरखपुर। सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर ऑस्ट्रेलिया के एक युवक से दोस्ती रामगढ़ताल इलाके की शादीशुदा महिला पर भारी पड़ गई। युवक के चक्कर में महिला ने एक लाख रुपये गंवा दिए। साइबर सेल टीम की जांच में वह झूठी भी साबित हुई। अब वह अपने कृत्य पर पछता रही है।
पुलिस के मुताबिक, रामगढ़ताल क्षेत्र की महिला ने एसपी क्राइम से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया था। महिला का कहना था कि पति आस्ट्रेलिया में इंजीनियर हैं। वह 27 मार्च को वहां से घर आने के लिए निकले। मुंबई एयरपोर्ट पर आकर उन्होंने कॉल कर बताया कि सीबीआई ने पकड़ लिया है। इसके बाद एक व्यक्ति ने पति के मोबाइल से कॉल कर बताया कि वह सीबीआई अधिकारी है। नशीले पदार्थ के साथ पति को पकड़ा है। अगर बचाना चाहती हैं तो खाते में 60 हजार रुपये भेजने पड़ेंगे। यह सुनकर उसके खाते में 60 हजार रुपये भेज दिए। थोड़ी ही देर बाद व्हाट्सएप कॉल आई, जिसपर पुलिस की वर्दी पहने व्यक्ति का फोटो लगा हुआ था। कहा कि 40 हजार रुपये और भेजने होंगे तभी पति छूट पाएंगे। इसके बाद फिर रुपये भेजे। लेकिन उनलोगों ने पति को नहीं छोड़ा है। पति का नंबर भी स्वीच ऑफ बता रहा है।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में पकड़ा गया महिला का झूठ
पुलिस के मुताबिक, साइबर सेल की टीम को महिला ने अपने पति का फोटो दिया। आधार कार्ड भी लिया गया। आधार कार्ड पर लिखे नाम की जांच की गई तो पता चला कि वह व्यक्ति दूसरे देश में पेंट पालिश का काम करता है। छानबीन में मुंबई एयरपोर्ट पर संपर्क करने पर मामले में शक हुआ। इसके बाद महिला से फिर पूछताछ हुई। तब उसका झूठ पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, महिला ने बताया कि आस्ट्रेलिया के एक युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई थी। उसने गिफ्ट भिजवाया था। जिसे मुंबई एयरपोर्ट पर सीबीआई ने पकड़ा था। उसे छुड़ाने के चक्कर में जब रुपये गंवा दिए तब ठगी का अहसास हुआ। लेकिन शिकायत करते हुए डर लग रहा था, इसलिए झूठी काल्पनिक कहानी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
कोट-
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जालसाज सक्रिय हैं। इनसे बचने के लिए जागरूकता ही उपाय है। अंजान व्यक्तियों की कॉल या दोस्ती बिल्कुल भी स्वीकार न करें।
- सुधीर जायसवाल, एसपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed