फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Woman going to worship dies due to bike collision

Gorakhpur News: बाइक की टक्कर से पूजा करने जा रही महिला की मौत

Sun, 02 Mar 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Woman going to worship dies due to bike collision
सहजनवां इलाके की घटना, बाइक पर सवार थे तीन नाबालिग
विज्ञापन

पाली। सहजनवां थाना क्षेत्र के चड़राव गांव निवासी सत्या सिंह (55) पत्नी रवि प्रताप सिंह को शनिवार सुबह पूजा करने जाते समय रास्ते में तेज रफ्तार बाइक से टक्कर लग गई। घायल अवस्था में इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय उनकी मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची सहजनवां थाने की पुलिस ने छानबीन की। थाना प्रभारी विशाल उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।
वहीं हादसे के बाद बाइक पर सवार तीन नाबालिग लड़कों को गांव वालों ने पकड़ लिया। तीनों बगल के विद्यालय में हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने सभी आरोपियों को ले जाकर परीक्षा दिलवाया। इसके बाद उन्हें थाने की पुलिस को सौंप दिया। सत्या सिंह के देवर विजय सिंह ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह सत्या सिंह पैदल ही एक मंदिर में पूजा करने जा रही थीं। इस दौरान रास्ते में तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर हो गई। हादसे में उनका सिर फट गया और वह अचेत हो गईं। परिजनों ने तत्काल गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से कुछ घंटे बाद उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। लखनऊ जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed