फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Woman duped of Rs 3.27 lakh by showing cash and gold jewelery in parcel

Gorakhpur News: पार्सल में नकद और सोने के जेवर दिखाकर महिला से 3.27 लाख की जालसाजी

Sat, 19 Oct 2024 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Woman duped of Rs 3.27 lakh by showing cash and gold jewelery in parcel
चिलुआताल में महिला से जालसाजी। पीड़िता प्रियंका पति के साथ।
जगतबेला (गोरखपुर)। चिलुआताल इलाके में एक महिला से जालसाजों ने पार्सल में नकद और सोने के जेवर दिखाकर 3.27 लाख रुपये हड़प लिए। वीडियो कॉल करके जालसाजों ने महिला को जाल में फंसाया। महिला को ठगी का अहसास हुआ तो अपने पति को सारी बात बताई। पति ने चिलुआताल थाना और साइबर अपराध थाने में तहरीर दी है। जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


चिलुआताल के खुटवा की प्रियंका पत्नी धर्मजीत यादव ने बताया कि 13 अक्तूबर को मेरे मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने बताया कि आपका पार्सल आया है, जिसमें सोने के जेवर हैं। महिला ने कहा कि मेरा पार्सल कहां से आ सकता है। मैंने तो कुछ ऐसा किया ही नहीं था। तब कॉल करने वाले ने बोला कि अगर आप सामान नहीं छुड़ाएंगी तो इसे सरकारी खजाने में जमा करा दिया जाएगा। इसके बाद वह महिला को बार-बार फोन कर परेशान करने लगा।
विज्ञापन


वीडियो कॉल कर दिखाया पार्सल
प्रियंका ने बताया कि वीडियो कॉल करके उसे एक पार्सल दिखाया गया। जिसमें सारा सामान रखा था। इसके बाद प्रियंका ने पति को बिना बताए अपने भाई विजय, जेठ लालबहादुर यादव, बहन रिंकी और भांजे से कुल 3.27 लाख रुपये लिए और जालसाज को भेज दिए। इसके बाद जालसाज उसे मानसिक टार्चर करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed