{"_id":"68dc3f4ef60628cb600e8684","slug":"gorakhpur-news-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-laws-accused-of-murder-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1088797-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के महुअवां बुजुर्ग गांव में मंगलवार रात शकुंतला देवी (22) की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मंगलवार शाम करीब 7 बजे घर के कमरे में छत की कुंडी से फंदे से शकुंतला का लटकता मिला। शकुंतला की सास तीन वर्षीय नतिनी को लेकर गांव में दुर्गा पूजा की आरती में शामिल होने के बाद घर लौटीं तो शव देखकर शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। इसके बाद परिजन आनन-फानन में अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
शकुंतला की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। पति किशन निषाद फरुआही कलाकार हैं और घटना के समय बिहार गए थे। इधर, मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इस संबंध में सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।