फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Woman dies under suspicious circumstances, husband in custody

Gorakhpur News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति हिरासत में

Wed, 18 Sep 2024 07:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 18 Sep 2024 07:46 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Woman dies under suspicious circumstances, husband in custody
गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र के महुआपार में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आंचल और उमेश की एक साल पहले मंदिर में शादी हुई थी। आंचल के पिता राजगीर का काम करते हैं। घटना के समय वह काम करने के लिए गए थे। सिहापार निवासी आंचल के चाचा अजय निषाद के अनुसार उमेश उनकी भतीजी को लेकर अपने घर पर ही रहता था। कुछ दिनों तक सबकुछ सही रहा, लेकिन बाद में वह भतीजी को प्रताड़ित करने लगा था। सुबह नौ बजे के करीब उन्हें मौत की सूचना मिली। भाई की अनुपस्थिति में वह मौके पर गए। इधर, पुलिस की पूछताछ में उमेश ने बताया कि वह सुबह आठ बजे चौराहे पर गया था, नौ बजे वापस लौटा। इसी बीच उसकी पत्नी आंचल ने खुदकुशी कर ली। एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पति से पूछताछ चल रही है। मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed