{"_id":"684dcfdb9d24eedffa05dbbf","slug":"gorakhpur-news-woman-burnt-while-cooking-food-dies-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-970788-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खाना बनाते समय झुलसी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खाना बनाते समय झुलसी महिला की मौत
विज्ञापन
गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र के पकड़िहवा टोला में खाना बनाते झुलसीं धर्मावती देवी (40) की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में आठ दिनों से इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
जानकारी के अनुसार, पकड़िहवा टोला निवासी बबीता देवी (34) छह जून की सुबह करीब साढ़े नौ बजे खाना बना रही थीं। वहीं उनकी पुत्री अदिति (14) व जेठानी धर्मावती (40) साथ में मदद कर रही थीं। इसी दौरान गैस सिलिंडर में पहले से हो रहे लीकेज के चलते आग लग गई। इसमें तीनों झुलस गई। परिजन तीनों को एम्स लेकर पहुंचे, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के आठवें दिन झुलसी धर्मावती की मौत हो गई। वहीं बबीता देवी एवं उनकी पुत्री अदिति का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।