फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Woman and youth die after being hit by train in Chaurichaura

Gorakhpur News: चौरीचौरा में ट्रेन से कटकर महिला व युवक की मौत

Sun, 22 Dec 2024 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Woman and youth die after being hit by train in Chaurichaura
सरदारनगर। चौरीचौरा के डुमरी खुर्द गांव के पास 27 वर्षीय एक युवक और 25 वर्ष की महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही आनन-फानन जीआरपी और चौरीचौरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद भी दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को डुमरी खुर्द गांव के पास रेलवे लाइन पर शाम पांच बजे एक युवक और एक महिला का कटा हुआ शव देखकर बिहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस के लोको पायलट ने सरदार नगर रेलवे स्टेशन पर इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर चौरीचौरा व जीआरपी पुलिस पहुंची। पुलिस के अनुसार, महिला के हाथ में चूड़ियां हैं और उसकी मांग में सिंदूर भरा है। वह लाल रंग की मैक्सी पहने हुए थी। हाथ पर कलावा भी बंधा हुआ था। जबकि युवक काले रंग का जींस पहने हुए था। दोनों के एक साथ ट्रेन से कटने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों की मौत किस परिस्थिति में हुई, यह पोस्टमार्टम और शिनाख्त के बाद ही पता चल पाएगा। युवक के पास एक बैग मिला है। जिसमे कपड़े व कुछ दवाएं मिली हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed