फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Woman and her two daughters entered the house, vandalized it and threatened

Gorakhpur News: महिला और उसकी दो बेटियों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, दी धमकी

Wed, 29 Oct 2025 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Woman and her two daughters entered the house, vandalized it and threatened
एम्स थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन की शुरू
विज्ञापन

गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के अभिषेक नगर में पारिवारिक विवाद के चलते एक वृद्ध व्यक्ति के घर में उसकी बड़ी बहू और दो पोतियों ने तोड़फोड़ की। आरोप है कि तीनों ने सामान नष्ट किया, एक पेड़ में आग लगाने की कोशिश की और धमकियां दीं। पुलिस ने बड़ी बहू सुनंदा, उसकी दो बेटियों संजना और तान्या के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अभिषेक नगर निवासी दर्शन पासवान ने बताया कि उनके बड़े बेटे हरेंद्र से संबंध अच्छे न होने के कारण उन्होंने उसे हक-हिस्सा देकर अलग कर दिया था। वर्तमान में वे अपनी पत्नी, छोटे बेटे नागेंद्र और बहू के साथ रहते हैं। दर्शन पासवान के अनुसार, 25 अक्तूबर को बड़ी बहू सुनंदा अपनी दो बेटियों संजना और तान्या के साथ घर में घुस आईं। उन्होंने तोड़फोड़ कर कीमती सामान नष्ट किया। घर में लगे नीम के पेड़ में आग लगाने की भी कोशिश की। आरोप है कि उन्होंने उस मकान में भी तोड़फोड़ की, जिसे दर्शन पासवान ने मार्च 2025 में अविनाश चंद्र यादव को बैनामा किया था। इस दौरान सुनंदा और उसकी बेटियों ने अविनाश को गाली दी और धमकी दी उन्हें फर्जी केस में फंसा देगी। एम्स थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि दर्शन पासवान की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed