{"_id":"688fb437b3d5270307039ea5","slug":"gorakhpur-news-woke-up-hearing-the-sound-of-jumping-on-the-tin-shed-saw-a-leopard-on-camera-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1025554-2025-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दहशत का 7वां दिन: टिनशेड पर कूदने की आवाज...खुल गई नींद, कैमरे में देखा तो तेंदुआ-अंधेरे में निकल रहा बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहशत का 7वां दिन: टिनशेड पर कूदने की आवाज...खुल गई नींद, कैमरे में देखा तो तेंदुआ-अंधेरे में निकल रहा बाहर
Mon, 04 Aug 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:40 AM IST
सार
बृजेश यादव के अनुसार, रात में टिनशेड पर तेंदुआ कूदा तो लगा कि कोई बिल्ली होगी। इस दौरान बाहर उनका कुत्ता लगातार भौंक रहा था। इस पर उन्होंने खिड़की से बाहर भी देखा। कोई न दिखा तो घर में लगे सीसी कैमरे की फुटेज देखी। फुटेज में तेंदुआ देख वह और परिवार डर गया। वन विभाग को सूचना दी तो पहुंची टीम एक घंटे तलाश के बाद लौट गई।
विज्ञापन
मोहनापुर में सीसीटीवी फुटेज में दिखा तेंदुआ।
विस्तार
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के मोहनापुर में एक सप्ताह के अंदर तीसरी बार फिर तेंदुए की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। शनिवार रात 12:25 बजे के करीब घोषीपुरवा के पास रहने वाले बृजेश यादव के मकान के पीछे खाली प्लॉट की झाड़ियाें से तेंदुआ नीम के पेड़ पर चढ़कर उनके छत पर पहुंचा।
विज्ञापन
इसके बाद टिनशेड पर कूदा तो परिवार के लोगों की नींद खुल गई। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखा तो तेंदुआ दिखाई दिया। वन विभाग की टीम को तेंदुए के पंजे के निशान मिले हैं। मोहनापुर में सात दिन तेंदुए की वजह से लोगों में दहशत है। आसपास के चौराहों की अधिकतर दुकानें बंद हो गई हैं। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं घरों के अंदर हैं।
विज्ञापन
दिन के समय युवा समूह में बाहर निकलते हैं। शाम होते ही वह घर के अंदर चले जाते हैं। रात को सोते समय भी भय बना हुआ है कि तेंदुआ कहीं उनके घर के अंदर न घुस जाए। सुबह होते ही लोग पास-पड़ोस में लगे सीसी कैमरे की फुटेज को देख रहे है।
बीते सोमवार की सुबह तेंदुए ने एक महिला को तेंदुए ने घायल कर दिया था। लोगों ने कहा कि वन विभाग दो पिंजरा लगाकर तेंदुए का इंतजार कर रहा है। जबकि तेंदुआ रात में पूरे मोहल्ले में घूम रहा है।
बीते सोमवार की सुबह तेंदुए ने एक महिला को तेंदुए ने घायल कर दिया था। लोगों ने कहा कि वन विभाग दो पिंजरा लगाकर तेंदुए का इंतजार कर रहा है। जबकि तेंदुआ रात में पूरे मोहल्ले में घूम रहा है।
विज्ञापन
रात के अंधेरे में निकल रहा तेंदुआ
तेंदुआ दिन में नहीं निकल रहा है। वह रात के अंधेरे में ही निकल रहा है। नगर निगम क्षेत्र होने के बाद भी मोहनापुर में चारों तरफ अंधेरा है। स्थानीय पार्षद रामगति निषाद ने स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग नगर निगम से की तो तीन चार जगह लगाकर खानापूर्ति कर दी गई।
तेंदुआ निकलने के बाद वन विभाग ने पिंजड़ा और उसके आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। अंधेरा होने से वह उसमें कैद नहीं हो रहा है। स्थानीय लोगों के घरों के बाहर जलती लाइट और सीसी कैमरे में दिखा है।

पहले लगा बिल्ली होगी, सीसीटीवी देख डर गए
बृजेश यादव के अनुसार, रात में टिनशेड पर तेंदुआ कूदा तो लगा कि कोई बिल्ली होगी। इस दौरान बाहर उनका कुत्ता लगातार भौंक रहा था। इस पर उन्होंने खिड़की से बाहर भी देखा। कोई न दिखा तो घर में लगे सीसी कैमरे की फुटेज देखी। फुटेज में तेंदुआ देख वह और परिवार डर गया। वन विभाग को सूचना दी तो पहुंची टीम एक घंटे तलाश के बाद लौट गई। वन विभाग की टीम को तेंदुए के पंजे के निशान मिले हैँ।